फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul Army recruitment from today

नारनौल में सेना भर्ती आज से

Sat, 11 Jul 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/नारनौल
ब्यूरो/नारनौल Updated Sat, 11 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन

सेना का चरखी दादरी भर्ती कार्यालय शनिवार से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रैली भर्ती की प्रक्रिया शुरू करेगा। भर्ती के लिए युवाओं का नारनौल पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। तीन जिलों के हजारों युवा यहां पर अपना दमखम दिखाएंगे। एक अनुमान के अनुसार रोजाना करीब चार से पांच हजार युवा भर्ती प्रक्रिया में शामिल होंगे। भर्ती कार्यालय ने सिके लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं।

विज्ञापन


शनिवार अल सुबह 2.50 बजे से युवाओं की दौड़ आदि फिजिकल प्रक्रिया शुरू हो जाएंगी। सुबह 8.00 बजे तक युवाओं को भर्ती स्थल पर प्रवेश करने दिया जाएगा। चरखी दादरी भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल राजेश शर्मा ने पत्रकारवार्ता में कहा कि सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है इसलिए युवा किसी व्यक्ति या गिरोह के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया में बॉयोमीट्रिक और कंप्यूटर का इस्तेमाल होगा। इसमें किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई आशंका नहीं  है।
विज्ञापन


कुछ स्वार्थी तत्व हमेशा युवाओं से ठगी करने की फिराक में रहते हैं। ऐसे तत्वों से सावधान रहें। सेना भर्ती में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होगी। पूरी प्रक्रिया के दौरा बॉयोमीट्रिक हाजिरी लगेगी तथा साथ ही वेबकैम से कंप्यूटर में फोटो लिया जाएगा। ग्राउंड में कई बिंदुओं पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं ताकि हर प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी हो। उन्होंने बताया कि भारतीय थल सेना की 11 से 19 जुलाई तक नारनौल के राजकीय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में होगी। इस रैली के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात से ही स्टेडियम में एकत्र होंगे युवा
11 को रात से ही युवा सुभाष स्टेडियम में एकत्रित हो जाएंगे। वहां पर बाथरूम आदि की व्यवस्था की गई है। सुबह 5 से 8 बजे तक स्टेडियम से स्कूल के मुख्य द्वार से ग्रुप में युवाओं की कागजात की चेकिंग के बाद अंदर लाया जाएगा।

इन पदों की होगी भर्ती
कर्नल राजेश शर्मा ने बताया कि नारनौल भर्ती रैली में सैनिक जनरल ड्यूटी, सैनिक लिपिक व स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन की भर्ती होगी। उन्होंने बताया कि 11 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले की नारनौल और महेंद्रगढ़ तहसील के युवाओं की सैनिक जनरल ड्यूटी,  सोल्जर क्लर्क व स्टोर कीपर तकनीकी, सैनिक तकनीकी तथा सैनिक ट्रेडमैन पद के लिए भर्ती होगी। 12 जुलाई को महेंद्रगढ़ जिले की कनीना, नांगल चौधरी और अटेली तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। इसी प्रकार 13 जुलाई को रेवाड़ी तहसील के युवाओं की भर्ती होगी तथा 14 जुलाई को रेवाड़ी जिले की कोसली और बावल तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। कर्नल शर्मा ने बताया कि 15 जुलाई को भिवानी जिले की भिवानी, बवानीखेड़ा तहसील के युवाओं की भर्ती और 16 जुलाई को लोहारू, तोशाम, सिवानी मंडी तहसील तथा 17 जुलाई को दादरी, बाढड़ा तहसील के युवाओं की सभी पदों के लिए भर्ती होगी। 17 जुलाई को डीएससी पद के लिए हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के सभी युवा आ सकते हैं। इसके बाद 18 व 19 जुलाई को शेष डॉक्टरी जांच होगी।

11 से 19 सिटी बस सेवा चलेगी
नारनौल। 11 से 19 जुलाई तक नारनौल में होने वाली भर्ती प्रक्रिया के दौरान शहर में सिटी बस सेवा शुरू होगी। भर्ती रैली में आने वाले युवाओं के लिए दो बसें रेलवे स्टेशन से स्टेडियम तथा तीन बसें बस स्टैंड से स्टेडियम का फेरा करेंगी। इस दौरान बस में 5 रुपये की टिकट निर्धारित की गई है। भिवानी, दादरी तथा रेवाड़ी से युवाओं को आने के लिए रात को भी बसें चलाई जाएंगी। जैसे ही युवाओं की 60 युवा नारनौल के लिए एकत्रित हो जाएंगे वहां से बस रवाना होगी। युवाओं की भीड़ को देखते हुए विशेष बसें चलाई जाएंगी।


एसपी ने लिया सुरक्षा का जायजा
भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहे। शहर में किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था न हो इसके लिए पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने आज स्टेडियम व स्कूल का दौरा किया तथा पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन यह सुनिश्चित करेगा कि युवा बाहरी मार्गों से स्टेडियम में पहुंचे। भर्ती स्थल के बाहर भी पुलिस की टीमें लगातार गश्त पर रहेंगी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस 24 घंटे अलर्ट रहेगी। इस मौके पर डीएसपी राजेश कुमार, डीएसपी तान्या सिंह तथा डीएसपी विवेक चौधरी भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed