फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Narnaul ADC submitted the report of Unhani accident, DEO was reprimanded; made DIET Principal

Narnaul: एडीसी ने उन्हाणी हादसे की सौंपी रिपोर्ट, डीईओ पर गिरी गाज; बनाया डाइट प्राचार्य

Sun, 04 Aug 2024 12:33 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 04 Aug 2024 12:33 PM IST
सार

11 अप्रैल को उन्हाणी के पास निजी स्कूल की बस में सवार छह बच्चों मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। बस चालक ने शराब का भी सेवन किया हुआ था। जिस दिन घटना घटित हुई उस दिन ईद की छुट्टी थी, लेकिन इसके बावजूद स्कूल संचालक ने स्कूल खोला हुआ था।

विज्ञापन
Narnaul ADC submitted the report of Unhani accident, DEO was reprimanded; made DIET Principal
नारनौल स्कूल बस हादसा - फोटो : फाइल

विस्तार

नारनौल शिक्षा विभाग ने जिले में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में किए गए इस फेरबदल को 11 अप्रैल को उन्हाणी के पास हुए हादसे से जोड़कर देखा जा रहा है। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन ने एडीसी दीपक बाबूलाल करवा की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी ने अपनी रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी थी, यह रिपोर्ट उपायुक्त के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजी गई थी।

विज्ञापन


सौंपी गई रिपोर्ट में जिला शिक्षा अधिकारी और आरटीए को लापरवाही के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था। इस रिपोर्ट के बाद अब शिक्षा विभाग ने यह बड़ा फेरबदल किया है।  डीईओ सुनील दत्त को डाइट प्राचार्य महेंद्रगढ़ लगाया है। वहीं डीईईओ संतोष चौहान को पदोन्नति देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं नूंह डाइट प्राचार्य को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी लगाया गया है।
विज्ञापन

 
बता दें कि 11 अप्रैल को उन्हाणी के पास निजी स्कूल की बस में सवार छह बच्चों मासूम बच्चों की मौत हो गई थी। बस चालक ने शराब का भी सेवन किया हुआ था। जिस दिन घटना घटित हुई उस दिन ईद की छुट्टी थी, लेकिन इसके बावजूद स्कूल संचालक ने स्कूल खोला हुआ था। छह मासूमों की हादसे में मौत होने से यह मामला सुर्खियों में रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने जिला शिक्षा अधिकारी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जिला प्रशासन ने एडीसी की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित की थी। इस कमेटी की रिपोर्ट में आरटीए और डीइओ दोनों की जिम्मेदारी तय की गई थी, उन पर सरकार को कार्रवाई के लिए लिखा था। इस रिपोर्ट के बाद अब यह बड़ा फेरबदल शिक्षा विभाग में चर्चा का विषय बन गया है। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी इस मामले में लापरवाही के आरोपों को निराधार बताते रहे हैं।

अधिकारी के अनुसार
उन्हाणी हादसे को लेकर जांच रिपोर्ट सौंप दी है। इस हादसे में जो भी जिम्मेदार थे, उन पर कार्रवाई होगी। -दीपक बाबूलाल, एडीसी नारनौल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed