फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Nangal Chaudhary became a subdivision, the government approved in the cabinet meeting

Mahendragarh-Narnaul News: नांगल चौधरी बना उपमंडल, सरकार ने कैबिनेट की बैठक में दी मंजूरी

Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 10 May 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Nangal Chaudhary became a subdivision, the government approved in the cabinet meeting
नारनौल। सरकार द्वारा नांगल चौधरी को उपमंडल का दर्जा दिए जाने की घोषणा को आज मूर्त रूप दे दिया गया। प्रदेश सरकार ने मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई कैबिनेट की बैठक में नांगल चौधरी को उपमंडल का दर्जा दिए जाने का प्रस्ताव पारित किया। इससे नांगल चौधरी के लोगों को काफी फायदा होगा। उन्हें अपने किसी काम के लिए अब नारनौल के चक्कर नहीं काटने होंगे। अब नांगल चौधरी में ही एसडीएम और डीएसपी स्तर के अधिकारी बैठने लगेंगे। अब तक लोग अपने काम करवाने के लिए नारनौल आते थे। इस वजह से उनका समय और धन दोनों बर्बाद होता था लेकिन अब इससे राहत मिलेगी और लोगों के काम नांगल चौधरी उपमंडल में ही हो सकेंगे।
विज्ञापन

यहां बता दें कि नांगल चौधरी तहसील में कुल 74 गांव आते हैं। इसके अलावा शहरी क्षेत्र भी आता है। उपमंडल बनने की स्थिति में नारनौल के 11 गांव को भी इसमें शामिल कर दिया गया है। इसमें बसीरपुर मुकुंदपुरा टहला, मलौली, कलौली घाहाटाशेर, तलोट, रामबास धनचोली, धनोता और हसनपुर शामिल है। इन सभी गांव की 2011 की जनगणना के अनुसार जनसंख्या एक लाख 71 हज़ार 62 है जबकि 1 मार्च 2021 के अनुसार यहांकी जनसंख्या 217830 है जबकि 30 अप्रैल 2023 के अनुसार यहां की जनसंख्या 230735 मानी गई है। यही नहीं यहां पर इकोनामिक एक्टिविटी बढ़ने की संभावना को देखते हुए 22000 जनसंख्या बढ़ने की संभावना जताई गई है, ऐसे में कुल 252733 जनसंख्या का आंकलन किया गया है।
विज्ञापन




लॉजिस्टिक हब से बढ़ेगा विकास

नांगल चौधरी क्षेत्र में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब खोला जा रहा है। यह बसीरपुर, घाटाशेर से तालोट गांव के बीच है जबकि यहां से नेशनल हाईवे भी गुजरता है। साथ ही माइनिंग गतिविधियां भी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed