फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Najafgarh team won Baba Rupadas cricket competition by defeating Meerut.

Mahendragarh-Narnaul News: नजफगढ़ की टीम ने मेरठ को हराकर जीती बाबा रूपादास क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 23 Feb 2024 02:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 23 Feb 2024 02:04 AM IST
विज्ञापन
Najafgarh team won Baba Rupadas cricket competition by defeating Meerut.
महेंद्रगढ़। बाबा रूपा दास क्रिकेट प्रतियोगिता में क्रिकेट प्रतियोगिता में फाइनल मुकाबला यूनिक स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब नजफगढ़ और ब्लैक एंड व्हाइट क्रिकेट क्लब मेरठ के बीच हुआ। मैच का टॉस डॉ. रूपेंद्र की बेटी डॉ. साक्षी ने करवाया। मेरठ ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवरों में मेरठ में 155 रन बनाए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए नजफगढ़ ने 18.2 ओवर में 7 विकेट खोकर मैच जीत लिया। फाइनल मैच विजेता नजफगढ़ को एक लाख 21 हजार रुपये व ढाई सौ ग्राम चांदी का कप दिया गया। मेरठ को द्वितीय इनाम 81 हजार रुपये दिए गए। चार ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट हासिल करने पर मैन ऑफ द मैच विकास नागर रहे। उन्हें 3100 रुपये से सम्मानित किया गया। मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दीपक पूनिया को मिला जिन्होंने पूरे मैच में 194 रन बनाए और 4 विकेट भी हासिल किए उनको 15 हजार रुपये से सम्मानित किया गया। कबड्डी नेशनल मैच में प्रथम मैच विनर संस्कार भारती रही। विजेता टीम को 61 हजार रुपये व द्वितीय टीम मोनी हटवाल को 41 हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मंदिर कमेटी प्रधान व सरपंच विजयपाल, प्रधान जगविंद्र, सचिव राजपाल, खजांची ओम प्रकाश, डॉ. रूपेंद्र यादव, वीरेंद्र प्रधान, महिपाल मास्टर, रामफल स्वामी, प्रदीप ठेकेदार, कुलदीप ठेकेदार, अमित पंच, प्रवीन, निक्का, चिंटू, विकास सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed