{"_id":"5e4d79d08ebc3ef24b4f2e45","slug":"nagar-parisad-expected-budget-of-13-27-crores-two-crores-less-than-last-year-narnol-news-rtk543097736","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप का संभावित बजट 13.27 करोड़ पिछले साल की अपेक्षा दो करोड़ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप का संभावित बजट 13.27 करोड़ पिछले साल की अपेक्षा दो करोड़ कम
विज्ञापन
नप कार्यालय फाइल फोटो।
- फोटो : Narnol
नगर परिषद की सामान्य और बजट बैठक 24 फरवरी को होगी। बैठक के बारे में सभी पार्षदों को सूचना भेज दी गई है। नप का वित्त वर्ष 2020-21 का संभावित बजट करीब 13.27 करोड़ रुपये का होगा। जबकि विभिन्न प्रकार के कार्यों पर करीब 13.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे। पिछले साल नप का बजट 15.36 करोड़ रुपये का था। ऐसे में इस बार दो करोड़ रुपये कम का बजट हो सकता है। बता दें कि नगर परिषद की बैठक पिछले साल फरवरी में हुई थी। इसके बाद से नप सदन की बैठक नहीं हुई है। बीच में लोकसभा व विधानसभा चुनाव समेत अन्य कारणों से बैठक नहीं हो सकी। ऐसे में 24 फरवरी को नप सदन की दो बैठकें होंगी। सुबह बजट पर पार्षद चर्चा करेंगे जबकि दोपहर बाद सदन की सामान्य बैठक होगी। लंबे समय बाद हो रही नप की बैठक में हंगामा होने के पूरे आसार है। पार्षदों का कहना है कि हर माह सदन की बैठक होनी चाहिए। जिससे पार्षद अपनी वार्ड की समस्याओं को सदन पटल पर रख सके और उनका समाधान हो सके। लेकिन लंबे समय तक ऐसा नहीं हो सका है। इसे लेकर कुछ पार्षदों में नाराजगी भी हैै। पार्षदों को भेजे गए बजट प्रस्ताव के अनुसार नगर परिषद ने विभिन्न संसाधनों के माध्यम से 13 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये आय रखी है। वहीं व्यय के लिए 13 करोड़ 19 करोड़ 50 हजार रुपये का प्रस्ताव है।
इन कार्यों पर खर्च होगा बजट (संभावित)
वित्त वर्ष 2020-21 में नगर परिषद ने स्थापना हेतु आठ करोड़ का बजट रखा गया है। आडिट फीस एक लाख रुपये, कानूनी सहायता हेतु पांच लाख रुपये, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ के लिए 40 लाख का बजट रखा है। इसी प्रकार आकस्मिक योजना के लिए 80 लाख रुपये, टीए बिल हेतु 50 हजार रुपये, डीयूएलबी शेयर हेतु एक लाख रुपये, स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल के लिए 10 लाख रुपये रखा गया है। साफ-सफाई के अनुबंध के लिए दो करोड़ रुपये का अनुमानित बजट है। दमकल विभाग के वाहनों की रिपेयर के लिए दो लाख, विकास कार्यों व शहरी गरीबों को बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए पांच लाख, साफ-सफाई के औजारों के लिए तीन लाख, नंदी और गोशाला के रख रखाव पर 25 लाख रुपये खर्च का प्रस्ताव है।
संभावित इनकम
नगर परिषद के वित्त वर्ष 2020-21 में इनकम का बजट 13 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये है। इसमें नगर परिषद विभिन्न संसाधनों से अपना खजाना भरेगी। प्रापर्टी टैक्स से नगर परिषद एक करोड़ 30 लाख वसूलने का लक्ष्य होगा। दुकानों व अन्य संसाधनों से किराये के रूप में 50 लाख, स्टांप ड्यूटी के रूप में तीन करोड़ 50 लाख रुपये, विकास शुल्क से एक करोड़, बिल्डिंग फीस के माध्यम से एक करोड़ रुपये, इलेक्ट्रिक ड्यूटी से 1.20 करोड़ रुपये, फायर चार्ज ढाई लाख, लाइसेंस फीस से दो लाख, ब्याज के माध्यम से छह लाख रुपये, एक्साइज ड्यूटी से एक करोड़ 50 लाख रुपये इनकम होने का लक्ष्य है। अन्य माध्यमों से आय का लक्ष्य रखा जाएगा।
विज्ञापन
खर्च की गई राशि व इनकम
नगर परिषद ने 2019-20 व्यय के लिए 14 करोड़ 19 लाख 72 हजार का बजट खर्च के लिए रखा गया था परंतु नगर परिषद द्वारा 31 दिसंबर 2019 तक आठ करोड़ 33 लाख 57 हजार 343 रुपये ही खर्च किए गए हैं। इसमें स्थापना में आठ करोड़ में से करीब चार करोड़ की खर्च हो पाए हैं जबकि वर्ष 2019-20 में 15 करोड़ 36 लाख 10 हजार रुपये ही आय का लक्ष्य है। 31 दिसंबर 2019 तक नगर परिषद अपने विभिन्न संसाधनों के माध्यम से मात्र 7 करोड़ 75 लाख 14 हजार 403 रुपये की ही जमा कर पाई।
बजट के बारे में सभी पार्षदों को जानकारी भेज दी गई है। पार्षदों की राय के बाद बजट में बदलाव किया जाएगा। 24 फरवरी को बजट बैठक के बाद सामान्य बैठक भी होगी। इसमें शहर के विकास के बारे में चर्चा की जाएगी।
भारती सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद, नारनौल।