{"_id":"5e4d7b2a8ebc3ef26b280fb3","slug":"nagar-palika-seized-20-kg-of-polythene-narnol-news-rtk54309884","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने 20 किलो पॉलिथीन की जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने 20 किलो पॉलिथीन की जब्त
विज्ञापन
नगर पालिका द्वारा पॉलिथीन अभियान के तहत नपा उपप्रधान से विचार विमर्श करते नपा जेई शाहरूख खान।
- फोटो : Narnol
नगर पालिका द्वारा शहर में दूसरे दिन भी पॉलिथीन हटाओ अभियान चलाया। वहीं ऑटो मार्केट में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। दूसरे दिन लगभग 20 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त कर सात दुुकानदारों पर लगभग 30 हजार रुपये का जुर्माना किया।
जानकारी अनुसार बुधवार सुबह पालिका अभियंता शाहरुख खान ने एसडीएम विश्राम कुमार मीणा से मुलाकात की। एसडीएम से मुलाकात करने के बाद उनको अभियान के लिए हरी झंडी मिल गई। जिसके बाद पालिका अभियंता ने दोपहर बाद करीब तीन बजे शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। आजाद चौक से अभियान की शुरूआत की। नपा टीम इस बार पैदल न जाकर बाइकों पर विशेष दुकानों को ही चेक किया। अभियान परशुराम चौक, ढाल बाजार, शॉपिंग काम्पलेक्स, सतनाली चौक आदि स्थानों पर दुकानों को चेक किया। इस दौरान सात दुकानों से लगभग 20 किलो पॉलिथीन बरामद की और उन पर 30500 रुपये का जुर्माना किया जिनमें से अधिकतर दुकानदारों से मौके से जुर्माना राशि वसूल कर ली थी।
पहले दिन 2.5 क्विंटल पॉलिथीन की थी बरामद
नगर पालिका अभियंता द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत पॉलीथिन रखने वालों का भी चालान किया जा रहा है। जिससे पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। पालिका द्वारा मंगलवार को 2.5 क्विंटल पॉलिथीन जब्त की गई थी। वहीं इन पर एक लाख 5500 रुपये का जुर्माना भी किया था। इसी कड़ी में बुधवार को भी पालिका द्वारा शहर में पॉलीथिन बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की गई तथा उनका चालान किया।
विज्ञापन
नपा की ओर से पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। बुधवार को सात दुकानदारों से 20 किलो पॉलिथीन बरामद की थी उन पर 30500 रुपये जुर्माना किया है।
- शाहरुख खान, जेई, नपा, महेंद्रगढ़।