फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murderd has oldman

सिसोठ में घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
murderd has oldman
नगरपालिका अस्पताल में कागजी कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : Narnol
गांव सिसोठ में चार लोगों ने घर के बाहर सो रहे बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद चारों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक कारतूस बरामद किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

गांव सिसोठ निवासी 60 वर्षीय श्रीराम गाय का दूध बेचकर अपना गुजारा करता था। बुधवार की रात को वह घर के बाहर चारपाई पर सोया था। उसकी पत्नी अंगूरी देवी घर के अंदर सो रही थी। रात करीब साढे़ 12 बजे अंगूरी देवी को बाहर गोली चलने की आवाज सुनाई दी। उसने दरवाजा खोलकर देेखा तो चार लोग दिखाई दिए। जो उसके पति की चारपाई के पास खड़े थे। जब वह मौके पर पहुंची तो चारों वहां से फरार हो गए। अंगूरी ने बताया कि चारों हमलावर पैदल ही फरार हुए हैं। अंगूरी ने बताया कि जब उसने देखा तो उनके पति खून से लथपथ पड़े थे। छाती में गोली लगी देखकरअंगूरी ने शोर मचाया। जिसके बाद पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे। घायल श्रीराम को लेकर महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार गोली बेहद करीब से मारी गई है। श्रीराम के बड़ा बेटा 38 वर्षीय सुनील और छोटा बेटा 36 वर्षीय राजबीर गांव में बने मकान में रहते हैं। इस बीपीएल परिवार को कांग्रेस सरकार के समय 100 गज का प्लाट मिला था। इस प्लाट में बने मकान में श्रीराम रह रहे थे। उसके बेटे और पुत्रवधू गांव में बने मकान में रहते हैं। पुलिस ने मृतक के बेटों की शिकायत पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया। मौके पर मिले कारतूस को जांच के लिए लैब भेज दिया है। थाना प्रभारी नवल किशोर ने बताया कि मृतक श्रीराम की पत्नी अंगूरी देवी के बयान पर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed