फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   murder of youth over water sharing

पानी के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या, शव फंदे पर लटकाया

Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
murder of youth over water sharing
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में बैठे मृतक के के पिता से जानकारी लेते डीएसपी कुशल सिंह। - फोटो : Narnol
कुएं (बोरवेल) के पानी का बंटवारे को लेकर दो परिवारों के विवाद में एक निजी कंपनी के कर्मी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मृतक के बेटे राहुल के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर किया है। परिजनों की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम रोहतक पीजीआई भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस में दी शिकायत में राहुल ने बताया कि गांव जासावास में उनके दादा का सांझे का एक ट्यूबवेल है। अपने खेतों की सिंचाई के लिए चारों बारी-बारी से पानी लगाते थे। शनिवार सुबह छह बजे उसके पिता दिनेश (40) और दूसरे पक्ष से जय सिंह, अरुण, स्नेहपाल में पानी के नंबर को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। आरोप है कि जय सिंह, अरुण और स्नेहपाल ने तीनों ने मिलकर दिनेश की लाठी डंडों से पिटाई की। दिनेश ने अपने बेटे और चचेरे भाई मनोज को फोन कर बुलाया था। दिनेश का बेटा राहुल नजदीक होने की वजह से जल्द पहुंच गया था। राहुल ने अपने पिता को छुड़वाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसे भी डंडे से हमला किया। हमला करते हुए तीनों आरोपी दिनेश को बाइक पर डालकर ले गए। कुछ देर बाद मनोज अपनी भाभी को लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में तीनों ने मिलकर दिनेश की तलाश की तो जय सिंह को खेत में फांसी के फंदे पर लटका पाया। दिनेश को फांसी पर लटका देखकर शोर मचाया तो आसपास के कुछ लोग एकत्रित हो गए। फंदे से दिनेश का उतारकर नागरिक अस्पताल ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। डीएसपी कुशल कुमार ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन

हत्या कर फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया..
पुलिस को दी शिकायत में राहुल ने कहा कि उसके पिता दिनेश को एक षड्यंत्र के तहत हथियारों से मारकर फंदे पर लटकाया है। राहुल ने चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच की मांग की। नारनौल फोरेंसिक चिकित्सक की ड्यूटी कोविड-19 में होने की वजह से शव को रोहतक पीजीआई भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक निजी कंपनी में काम करता था मृतक
मृतक दिनेश गुरुग्राम की ओरियंट क्रॉफ्ट कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन की वजह से वह छुट्टी आया हुआ था। मृतक के एक लड़का और एक लड़की है। लड़की गुरुग्राम में बीएससी और लड़का राहुल डीयू से बीएससी कर रहा था। उसकी पत्नी गृहिणी है।

मृतक के बेटे राहुल के बयान पर आरोपी जयसिंह, अरुण और स्नेहपाल के खिलाफ हत्या और मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। परिजनों की मांग पर शव को पोस्टमार्टम चिकित्सक एक्सपर्ट बोर्ड और फोरेंसिक जांच के लिए रोहतक भेजा गया है।
नवलकिशोर शर्मा, थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed