फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Murder case registered in case of dead body found in hotel

होटल में मिले शव मामले में हत्या का मामला दर्ज

Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Murder case registered in case of dead body found in hotel
अटेली के एक निजी होटल की छत के जाल में फंसे मिले युवक के शव मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दो नामजद सहित एक अज्ञात युवती व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पिता ने उक्त लोगों पर पैसे के लेन-देन को लेकर उसके बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतक का सोमवार को नारनौल के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव का परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नांगल निवासी राजेश कुमार ने बताया कि शनिवार को फतेहपुर निवासी भूपेंद्र व मोहित उसके पुत्र आकाश को घर से बुलाकर ले गए थे। रविवार को उसके बेटे का शव अटेली के एक होटल में जाल में फंसा मिला। होटल में उक्त दोनों युवकों की आईडी मिली है। वहीं एक युवती का भी आना मिला है। जोकि होटल के सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड है। उसके बेटे का उक्त दोनों से पैसे का लेनदेन था। उसके बेटे ने इनको काफी पैसे उधार दे रखे थे। इन दोनों युवकों व युवती ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एक साजिश के तहत पैसों के लेन-देन व अन्य मकसद से उसके बेटे की हत्या कर दी। जिस हालात में शव मिला है उससे साफ साफ हत्या नजर आती है इसलिए उक्त के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed