{"_id":"63e692dfe5989207bb0a46df","slug":"municipality-launched-encroachment-removal-campaign-seized-boards-placed-in-front-of-shops-narnol-news-c-17-1-62721-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़-नारनौल: नगरपालिका ने चलवाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के आगे लगाए बोर्ड किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़-नारनौल: नगरपालिका ने चलवाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानों के आगे लगाए बोर्ड किए जब्त
Sat, 11 Feb 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
नांगल चौधरी में अतिक्रमण हटवाती टीम। संवाद
नांगल चौधरी। नगरपालिका नांगल चौधरी के सचिव सौरभ जैन के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कोटपुतली रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाते हुए अभियान शुरू किया।
इस दौरान दुकानों के आगे लगाए गए बोर्डों को हटाकर नपा कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राॅली में डाल कर ले गए। दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर लगाए गए बोर्ड व सामान आदि को हटवाते हुए दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई।
गौरतलब हैं कि नांगल चौधरी में निजामपुर रोड, कोटपुतली रोड सबसे व्यस्त बाजार हैं। जहां से रोजाना सैकड़ो वाहन व खरीददारी के लिए आने वाले राहगीरों का आना-जाना लगा रहता हैं। ज्यादा भीड़ रहने व आए दिन जाम लगने के कारण आम लोगों की सुविधा के लिए नपा ने सड़क के दोनों और डिवाइडर बनवाए थे। साथ ही गंदे पानी व बारिश के पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण करवाया था, लेकिन बाजारों में दुकानदारों ने डिवाइडर के आगे तक सामान लगा रखे हैं, वहीं रेहड़ी संचालकों सेे मोटा किराया लेकर दुकानों के आगे लगवाते हैं। इसके अलावा जो खाली जगह रह जाती हैं, उसमें सवारी वाहन चालक व दुपहिया वाहन चालक अपने वाहनों को खड़ा कर देते हैं। इस कारण से बाजार में हमेशा जाम जैसे हालात बने रहते हैं। इस दौरान टीम में योगेंद्र बाबू, राहुल चौधरी, राहुल यादव, रूपेश यादव, धांधू पटवारी, उमेश कुमार, सचिन मौजूद रहे।
विज्ञापन
सोमवार को भी चलेगा अभियान
नपा सचिव सौरभ जैन ने बताया कि शुक्रवार को शहर के कोटपुतली रोड पर से अतिक्रमण हटवाया गया हैं। साथ ही दुकानदारों व रेहड़ी संचालको को दोबारा से अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत दी गई है। अगर कोई अतिक्रमण करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।