फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Municipal elections can be earned soon

जल्द ही करवाए जा सकते हैं निकाय चुनाव

Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Municipal elections can be earned soon
प्रदेश में जल्द ही निकाय चुनाव करवाए जा सकते हैं। राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश में निकाय चुनाव करवाने की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए आयोग की ओर से डीसी को लेटर जारी कर चुनाव में प्रयोग होने वाली सामग्री 17 सितंबर तक मंगवाने के आदेश जारी किए हैं। चुनाव आयोग की ओर से सहाय राज्य निर्वाचन आयुक्त की ओर से यह लेटर जारी किया गया है। प्रदेश के 20 जिलों की लगभग 52 नगर परिषद एवं नगर पालिकाओं में चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

प्रदेश की 20 जिलों की नगरपालिका एवं नगर परिषद का कार्यकाल 23 जून को समाप्त हो चुका है। लॉकडाउन की वजह से सरकार ने चुनाव देरी से करवाने का फैसला लिया था। इसके अलावा महिला आरक्षण का मामला भी कोर्ट चल रहा है जिस वजह से चुनाव नहीं हो पाए हैं। अभी यह मामला विचाराधीन है लेकिन चुनाव आयोग अक्तूबर या नवंबर माह में चुनाव करवा सकता है। इसके लिए जोरशोर से तैयारियां चल रही है। आयोग ने प्रदेश के सभी उपायुक्त को लेटर जारी कर चुनाव में प्रयोग होने वाली सामग्री मंगवाने के आदेश जारी कर दिए हैं। सामग्री दिए जाने का प्रत्येक जिले की अलग-अलग तारीख रखी गई है। एक दिन में दो से तीन जिलों को सामग्री दी जाएंगी। सामग्री 13 सितंबर से 17 सितंबर तक वितरित की जाएंगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की ओर से 13 सितंबर से 17 सितंबर तक पंचकूला में चुनाव सामग्री वितरित की जाएगी। 13 सितंबर को अंबाला, चरखी दादरी, फतेहाबाद और गुरुग्राम को, 14 सितंबर को हिसार, झज्जर, जींद को, 15 सितंबर को कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र एवं महेंद्रगढ़ को, 16 को नूंह, पलवल, पानीपत, रेवाड़ी एवं रोहतक, 17 सितंबर को सोनीपत, सिरसा, पंचकूला तथा यमुनानगर जिले को सामग्री वितरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार से महेंद्रगढ़ जिले में नारनौल, महेंद्रगढ़, नांगल चौधरी में निकाय चुनाव होने हैं। इन चुनाव में प्रयोग की जाने वाली ईवीएम गुजरात से 2000 ईवीएम मंगवाई गई है। लगभग 20 सदस्यों की टीम शुक्रवार को गई थी और 15 सितंबर तक उनके आने की उम्मीद है। तब टीम एक-एक मशीनों को चेक करेंगे।
हमारे पास आज ही चुनाव आयोग की ओर से एक लेटर आया है जिसमें चुनाव सामग्री मंगवाने आदेश दिए गए हैं। -दिनेश कुमार, एसडीएम, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed