फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mrera rang de basanti chola

मेरा रंग दे बसंती चोला , इस चोले को पहन भगत सिंह.......गीत से शहीदों को नमन

Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
mrera rang de basanti chola
कनीना में आयोजित एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नृत्य करते हुए हरियाणवी गायकार गजेंद्र - फोटो : Narnol
मेरा रंग दे बसंती चोला,मेरा रंग दे बंसती चोला, इस चोले को पहन भगत सिंह.....गीत पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। कनीना की आरएस वाटिका अमर उजाला के एक शाम कारगिल शहीदों के नाम कार्यक्रम की गवाह बनी। करीब चार घंटे चले इस कार्यक्रम में शहीदों को गीतों के जरिये नमन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रोफेसर बीर सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की। मुख्य अतिथि का फूलों के गुलदस्ते के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने शहीदों के परिजनों को एक-एक कर मंच पर बुलाकर सम्मान दिया। उन्हानी के शहीद प्रविंद्र का सम्मान उनकी माता संतरा ने ग्रहण किया। सिहोर के शहीद अशोक कुमार के पिता बलबीर सिंह ने सम्मान हासिल किया। गांव गढ़ी रूथल के शहीद बीरेंद्र के भाई ने सम्मान हासिल किया। सम्मान समारोह के बाद देशभक्ति गीतों के जरिये शहीदों को प्रणाम किया गया।
विज्ञापन

गजेंद्र फौगाट ने भगत सिंह से जुड़े गीत से अपने कार्यक्रम की शुरुआत की। करणी सै तो रीस करो उस भगत सिंह सरदार की गीत से मन मोह लिया। इसके बाद उन्होंने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाया। बाद में दर्शकों की मांग पर गजेंद्र फौगाट ने हरियाणवी सुपरहिट गीत बहू काले की गाया तो लोग उनके साथ झूमने लगे। लोगों ने दोनों हाथ उठाकर तालियां बजाते हुुए उनका साथ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुदगुदाया और रुलाया...
शहीदों के जीवन पर आधारित गीतों को सुनकर कुछ लोगों की आंखों में आंसू आ गए। बाद में गजेंद्र फौगाट ने अपने चुटीले अंदाज में कुछ किस्से सुनाए। उन्होंने कहा कि हरियाणा वाले तो रिकार्ड बनाते हैं। मैंने भी लंदन ब्रिज पर ताश खेलने का रिकार्ड बनाया।
अमेरिका में कार, भारत में संस्कार
गजेंद्र फौगाट ने लोगों को कहा कि अमेरिका में बड़ी-बड़ी कार बनती हैं। अपने देश भारत में संस्कार बनते हैं। संस्कार की फैक्टरी भारत में है। भले की यहां कारें छोटी हों, लेकिन संस्कार सबसे बड़े हैं। संस्कारों के मामले में हमारा कोई मुकाबला नहीं है।

श्रीकृष्णा स्कूल के म्यूजिक टीचर सोनू ठाकुर ने भी गीत प्रस्तुत किए। उन्होंने अपने कई गीतों के जरिये लोगों का मनोरंजन किया। उन्होंने कहा कि आज के समय में लोग धर्म, संस्कार, नैतिकता को भूलकर फिल्मी दुनिया को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed