फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MP visited railway station under Amrit Yojana

Mahendragarh-Narnaul News: अमृत योजना के तहत सांसद ने किया रेलवे स्टेशन का दौरा

Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
MP visited railway station under Amrit Yojana
महेंद्रगढ़। अमृत योजना के तहत बुधवार को सांसद व रेलवे के अधिकारियों ने महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान लोगों हो रही असुविधाओं के बारे में जाना। सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने बताया कि अमृत योजना के तहत चार स्टेशनों को चुना गया है जिसमें महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम शामिल किया गया। इसके तहत रेलवे स्टेशन को नया रूप दिया जाएगा। इसको लेकर रेलवे अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया। साथ ही रेलवे स्टेशन के नए रूप का डिजाइन व नक्शे के बार में विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत चार स्टेशन नारनौल, महेंद्रगढ़, दादरी व भिवानी को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पुरानी बिल्डिंग को नया रूप देना, सभी सुविधा जैसे पानी, बिजली सहित मूलभूत सुविधा, नया प्लेटफार्म, पार्किंग, एक ऐसा स्थान जो टूरिज्म की तरह हो आदि शामिल किया गया है। इसके अलावा वैटिंग रूम, महिला रूम, आरपीएफ व जीआरपी क्वार्टर, दिव्यांगों के लिए चेयर का उपलब्द करना, तीन टिन शेड बनाया जाएगा। सामाजिक संगठनों ने ट्रेनों के ठहराव को लेकर ज्ञापन व मांग की गई है। लोगों के सुझाव के साथ इस प्रोजेक्ट पर किया जाएगा तैयार। रेलवे स्टेशन पर लाइट, सीसीटीवी कैमरे तथा जनरेटर की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन

छह करोड रुपये होंगे खर्च
सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह यादव ने बताया कि अमृत योजना के तहत पहले फेज में 5 से 6 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका कार्य 31 दिसंबर तक पूरा करना होगा। इसके बाद बाकी बचे हुए कार्य दूसरे फेज में पूरा किया जाएगा। पहले फेज में अमृत योजना के तहत रेलवे के अधिकारियों को बताया कि नया बिल्डिंग बनाना, पार्किंग, टूरिज्म की तरह होटल बनाना जो यात्रियों के लिए खाने पीने की होगी व्यवस्था, वेटिंग रूम, महिला रूम, आरपीएफ व जीआरपी क्वार्टर, सिसोठ वाले रास्ते पर रेलवे स्टेशन का गेट लगाना सहित अन्य तहर सुविधा का ध्यान में रखकर कार्य करने की अधिकारियों से विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आने से पूर्व शुरू हुई सफाई
कहने को रेलवे स्टेशन आर्दश रेलवे स्टेशन है लेकिन यहां पर सफाई व्यवस्था काफी खराब है। रेलवे स्टेशन पर सांसद आने से पहले सफाई व्यववस्था करवाई गई थी। शौचालय की सफाई, साफ-सफाई करवाई गई। सांसद चौधरी धर्मवीर ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर रोजाना सफाई होनी चाहिए। लेकिन कोई सांसद, मंत्री या अधिकारी आते है तक क्यो सफाई करवाई जाती है। इसको लेकर अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

टूटी सड़कों को लेकर दिए आदेश
शहर में टूटी सड़कों को लेकर सांसद चौधरी धर्मबीर ने नगर पालिका के सचिव प्रदीप कुमार से जानकारी मांगी। नगर पालिका में बजट के अभाव हो रहा है तो रेलवे स्टेशन रोड व शहर के जितने भी रोड है उनकी फोटो खिंचवाकर, शिकायत के साथ विभागीय साइट पर अपलोड करें। फिर उसके बाद मुझे भेंजे ताकि मुख्यमंत्री व शहरी निकाय मंत्री के पास भेजकर बजट की मांग कर सके। तब तक इन टूटी सड़कों का पेचवर्क किया जाए। इस मौके पर कंवर सिंह खातादे, पवन खैरवाल, ललित एडवोकेट, दयाशंकर तिवाड़ी, रविशंकर तिवाड़ी, सुरेंद्र बंटी, रीना बंटी, मुकेश झूकिया, रामनिवास पाटोदा सहित अनेक सामाजिक संगठन व शहरवासी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed