{"_id":"65e0c746f47f861031004e8e","slug":"mp-laid-the-foundation-stone-and-inaugurated-three-projects-worth-rs-835-crore-narnol-news-c-203-1-sroh1010-107784-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सांसद ने 8.35 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सांसद ने 8.35 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया
Thu, 29 Feb 2024 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 29 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली क्षेत्र में वीरवार को सांसद ने 8.35 करोड़ के लागत की तीन परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। उन्होंने सतनाली खंड के गांव बारडा व नांवां में जनसंवाद कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने गांव के नागरिकों की समस्याएं सुनी व अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा किया।
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य हो रहे हैं। हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है। आज देश के लगभग हर जिले में मेडिकल कॉलेज बन रहा जिससे अब लोगों को इलाज के लिए जिले से दूर नहीं जाना पड़ेगा। सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड योजना के तहत पात्र नागरिकों को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गांव की फिरनी, शिवधाम, लाइब्रेरी, जिम व जोहड़ आदि कार्यों के लिए प्रस्ताव ग्राम दर्शन पोर्टल पर अपलोड करें।
इस मौके पर जिला पार्षद योगी वचनाई नाथ, सुंडाराम ट्रस्ट से संदीप मालड़ा, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से प्रदीप कुमार, पीडब्ल्यूडी विभाग से कृष्ण कुमार, जिला समाज कल्याण विभाग से प्रदीप कुमार, जिला कल्याण विभाग से संजय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
इन तीन परियोजनाओं का किया शिलान्यास
गांव बारड़ा व नांवा में 8.35 करोड़ की तीन परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। सांसद ने गांव बारड़ा में माधोगढ़ डिस्ट्रीब्यूट्री का शिलान्यास किया व गांव नांवा में माधोगढ़ ब्रांच के पुनः निर्माण साइफन का उद्घाटन किया। इस साइफन के लिए 72.80 लाख रुपये की लागत से 7.187 किलोमीटर में बनकर तैयार हुआ है जिससे गांव माधोगढ़, डिगरोता, नांवां में पानी की समस्या दूर होगी। वहीं माधोगढ़ ब्रांच के पुनः निर्माण के कार्य का शिलान्यास किया। इस पर लगभग 4.38 करोड़ की लागत आएगी व इसकी लंबाई 10.836 किलोमीटर होगी। इसके तैयार होने के बाद गांव डिगरोता, नांवा, सोहड़ी, माधोगढ़ आदि गावों को लाभ होगा। उन्होंने माधोगढ़ डिस्ट्रीब्यूटर के री-हैबिलिटेशन के कार्य का शिलान्यास किया गया। इस पर लगभग 3.17 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।