फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MoU signed between SM Rehabilitation and Research Center and HKV

Mahendragarh-Narnaul News: एसएम रिहेबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर एवं हकेंवि के बीच हुआ एमओयू

Tue, 01 Jul 2025 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
MoU signed between SM Rehabilitation and Research Center and HKV
फोटो 1एसएम रिहैबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर एवं हकेंवि के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद
नारनौल। विशेष शिक्षा और पुनर्वास के क्षेत्र में संस्थागत सहयोग को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए एसएम रिहेबिलिटेशन एंड रिसर्च सेंटर नारनौल एवं केंद्रीय विश्वविद्यालय हरियाणा महेंद्रगढ़ के मध्य एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर संस्थान की ओर से प्राचार्य डॉ. आरएन यादव एवं प्रबंधक श्वेता ने हस्ताक्षर किए, जबकि विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, सह-कुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा, कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार एवं मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. पायल चंदेल की गरिमामयी उपस्थिति में यह समझौता संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यह संतोष मेमोरियल संस्थान के चेयरमैन मुकेश गुप्ता के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। जिनके नेतृत्व में संस्थान विशेष शिक्षा एवं समावेशी विकास के क्षेत्र में निरंतर नवाचार व सेवा-कार्य कर रहा है। समझौता ज्ञापन पारस्परिक सहमति और संस्थागत सहभागिता की भावना पर आधारित है, जिसकी प्रारंभिक वैधता पांच वर्षों के लिए निर्धारित की गई है। इस अवधि में दोनों संस्थान विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग सुनिश्चित करेंगे। समझौते की शर्तों के अनुसार आवश्यकता पड़ने पर इसकी अवधि को आपसी सहमति से संशोधित या विस्तारित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed