फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   MoU for cooperation in research and academic activities

अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग के लिए िकया एमओयू

Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
MoU for cooperation in research and academic activities
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंविवि) महेंद्रगढ़ और सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर ने अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सीएसआईआर-आईएचबीटी के स्थापना दिवस पर हुए इस एमओयू पर हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार तथा सीएसआईआर-आईएचबीटी, पालमपुर की ओर से निदेशक डॉ. संजय कुमार ने हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन दोनों संस्थानों के बीच विशेष रूप से जीवन विज्ञान और अंत:विषय विज्ञान विभागों के क्षेत्र में सहयोग और सुविधा प्रदान करेगा। इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार ने प्रो. टंकेश्वर कुमार, शोध अधिष्ठाता, प्रो. नीलम सांगवान, कुलसचिव, प्रो. सुनील कुमार, वित्त अधिकारी डॉ. विकास कुमार का स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रो. नीलम सांगवान ने बताया कि इस समझौता ज्ञापन के माध्यम से संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के आदान-प्रदान, प्रशिक्षण और राष्ट्रीय संगोष्ठियों, कार्यशालाओं के आयोजन, ज्ञान, कौशल और संसाधनों को साझा करने आदि सहित संयुक्त पारस्परिक हित की अनुसंधान और शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने व मजबूती प्रदान करने में मददगार साबित होगा। समझौता ज्ञापन के अवसर पर भारत सरकार के पूर्व सचिव, टेक्नोलॉजी एनएबलिंग सेंटर, अन्ना विश्वविद्यालय, चेन्नई के प्रतिष्ठित प्रो. व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के डॉ. टी. रामासामी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बता दें कि सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर हिमालयी क्षेत्रों के जैव संसाधनों में अनुसंधान करने वाला प्रमुख राष्ट्रीय संस्थान है। संस्थान ने उद्योगों के साथ-साथ किसानों के लिए अनुसंधान आधारित प्रौद्योगिकियों का विकास किया है। वहीं हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो स्नातक, स्नातकोत्तर, पीएचडी कार्यक्रमों का सफल संचालन कर रहा है। विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ इंटरडिसिप्लिनरी एंड एप्लाइड साइंसेज और स्कूल ऑफ बेसिक साइंसेज से संबंधित संकाय सदस्य वैज्ञानिक अनुसंधान के विशिष्ट क्षेत्रों में लगे हुए हैं, जो वैश्विक और राष्ट्रीय महत्व के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed