फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother should be worshipped in three forms

Mahendragarh-Narnaul News: मां के तीन स्वरूपों की आराधना करनी चाहिए

Sat, 09 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 09 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Mother should be worshipped in three forms
फोटो संख्या:73-  गांव करीरा में बाबा भीखम दास मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा के दौरान भजन  कर
कनीना। उपमंडल के गांव करीरा में बाबा भीखम दास मंदिर में श्रीमद्देवी भागवत कथा के दूसरे दिन मां भगवती के तीन स्वरूपों का वर्णन किया गया।
विज्ञापन

कथा वाचक पंडित हेमराज भारद्वाज ने श्रीमद्देवी भागवत महापुराण की कथा के दूसरे दिन माता भगवती के तीन स्वरूपों और उनकी महिमा का वर्णन किया। उन्होंने बताया कि मां भगवती के तीन स्वरूप हैं। पहले स्वरूप महासरस्वती को ज्ञान की देवी माना जाता है। इस स्वरूप की पूजा-अर्चना व आराधना करने से जीवों को ज्ञान की प्राप्ति होती है। मां भगवती का दूसरा स्वरूप महालक्ष्मी का है।
यह मां की राजस्व शक्ति कहलाती है। इनकी पूजा अर्चना करने से धन-धान्य, ऐश्वर्य एवं समस्त सुखों की प्राप्ति होती है। तीसरे स्वरूप में मां भगवती महाकाली के रूप में पूजी जाती हैं। यह मां भगवती की संहार शक्ति है।
विज्ञापन

प्रत्येक व्यक्ति को मां के इन तीन स्वरूपों की आराधना अवश्य करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि ब्रह्मा,विष्णु,महेश भी मां भगवती की आराधना, उपासना करते हैं। बिना शक्ति के ना कोई देख सकता है, ना कोई चल सकता है, ना कोई खा सकता है, ना कोई पी सकता है। जब तक जीवों के अंदर शक्ति है तभी तक वह सारे कार्य कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed