फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   mother of two children committed suicide

पाथेड़ा में दो बच्चों की मां ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 30 Jun 2020 10:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
mother of two children committed suicide
गांव पाथेड़ा में दो बच्चों की मां ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने महिला को मानसिक तौर पर परेशान बताया है। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने इत्तफाकिया कार्रवाई का केस दर्ज किया है। महेंद्रगढ़ एरिया में जून 10 लोगों ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

नांगल चौधरी के गांव पवेरा निवासी रतिराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ साल पहले अपनी बेटी दीपा की शादी गांव पाथेड़ा निवासी संदीप के साथ की थी। दीपा एक लड़के, एक लड़की की मां थी। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। 29 जून की रात को 29 वर्षीय दीपा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दीपा के पिता रतिराम की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया। महेंद्रगढ़-कनीना उपमंडल में पिछले एक महीने में दस लोग आत्महत्या कर चुके हैं। जिसमें 25 साल से लेकर 65 साल की आयु तक के बुजुर्ग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पिछले 20 दिन में सुसाइड का आंकड़ा
11 जून गांव खैरोली में छात्रा ने नहर में कूदकर सुसाइड किया
16 जून गांव पड़तल में 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाई
17 जून निंभेहड़ा में 36 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाई
17 जून खातोदड़ा में 45 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाई
17 जून महेंद्रगढ़ शहर में व्यापारी ने अपनी फैक्टरी में फांसी लगाई
18 जून इसराना के पूर्व सरपंच के बेटे ने पत्नी की हत्या कर खुद आत्महत्या की
23 जून गांव डेरोली जाट में बुजुर्ग दंपति ने लगाई फांसी
23 जून गांव पाली में 21 वर्षीय युवती ने जोहड़ में कूदकर सुसाइड किया
29 जून पाथेड़ा में महिला ने फांसी का फंदा लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed