फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mother and son died in an accident while returning after tying rakhi

राखी बांध कर लौटते समय हादसे में मां-बेटे की मौत

Fri, 12 Aug 2022 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Mother and son died in an accident while returning after tying rakhi
नारनौल। ठाठबाड़ी में राखी बांध कर लौटते समय वीरवार की शाम नारनौल-नांगल चौधरी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में मां-बेटे की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ऊंटोली राजस्थान निवासी संजय ने बताया कि वीरवार को वह अपनी मां सरती देवी (55), भाई संदीप (33) और दस वर्षीय भतीजे पंकज बाइक से रक्षाबंधन पर ठाठवाड़ी गए थे। वहां से वीरवार की शाम अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से वे गांव आ रहे थे। वह और उसका भतीजा एक मोटर साइकिल पर थे और भाई संदीप और मां सरती दूसरी मोटर साइकिल पर थे। रास्ते में नारनौल से नांगल चौधरी रोड पर एक पेट्रोल पंप के सामने वे मोटर साइकिल को रोककर कच्चे रास्ते पर खड़े थे तभी अचानक सामने से आए एक डंपर चालक ने मां, भाई संदीप व भतीजा पंकज को टक्कर मार दिया। वह बाल-बाल बच गया। दुर्घटना में भाई संदीप, मां सरती, भतीजा पंकज को गंभीर चोटें आई। उसकी मां की इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल नारनौल में मृत्यु हो गई। वहीं भाई संदीप की जयपुर ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई। भतीजा नीम्स अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed