फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Most wanted papala of Haryana Rajasthan arrested in Gurjar Kolhapur

हरियाणा राजस्थान का मोस्ट वांटेड पपला गुर्जर कोल्हापुर में गिरफ्तार

Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jan 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Most wanted papala of Haryana Rajasthan arrested in Gurjar Kolhapur
महेंद्रगढ़। जयपुर पुलिस के विशेष दस्ते ने हरियाणा और राजस्थान पुलिस के 5 लाख के इनामी मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को उसकी महिला मित्र जिया के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पपला गुर्जर को महाराष्ट्र के कोल्हापुर से गिरफ्तार किया गया है। पपला पर हरियाणा पुलिस ने तीन लाख तो राजस्थान पुलिस ने दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस के महानिदेशक एमएल लाठर ने बताया कि जयपुर रेंज के महानिरीक्षक डॉ. हवा सिंह घुमरिया के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसका नेतृत्व एएसपी सिद्धांत शर्मा कर रहे थे। इस टीम में इंस्पेक्टर जहीर अब्बास, इंसार अली, सुनील जांगिड, सब इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा व 16 कमांडो शामिल थे। कुल 26 सदस्यीय टीम को पुणे की टीम का सहयोग भी रहा। पिछले एक सप्ताह से यह टीम महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रहकर छानबीन करते हुए सूचनाएं संकलित कर रही थी। पुलिस ने वीरवार को एक मकान से मोस्ट वांटेड विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बहरोड़ पुलिस ने पपला गुर्जर को पहले भी गिरफ्तार किया था। उसके साथी 7 सितंबर 2019 को बहरोड थाने में पुलिस पर फायरिंग कर उसे छुड़ा ले गए थे। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। राजस्थान पुलिस अब तक विक्रम उर्फ पपला गुर्जर गिरोह से जुड़े 30 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बात दें कि विक्रम उर्फ पपला गुर्जर पर महेंद्रगढ़ में हत्या, डकैती सहित अन्य धाराओं में 9 केस दर्ज हैं। जिसमें छह हत्या के केस दर्ज हैं। 7 सितंबर 2017 को विक्रम उर्फ पपला गुर्जर को उसके साथी महेंद्रगढ़ न्यायिक परिसर से पुलिस पर फायरिंग कर छुड़ा ले गए थे। जिसमें एक पुलिसकर्मी की गोली लगने से मौत हो गई थी। हरियाणा पुलिस ने करीब दो साल पहले विक्रम उर्फ पपला पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed