फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   More then 5000 application came in PG college

मिशन एडमिशन: पीजी कॉलेज में आए 5 हजार से अधिक आवेदन

Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
More then 5000 application came in PG college
कॉलेजों में दाखिले प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने के साथ ही दोबारा से आवेदन शुरू हो गए हैं। तिथि बढ़ने के साथ ही शेड्यूल भी बदल गया है। अब आवेदन प्रक्रिया 6 सितंबर तक चलेगी। आवेदनों के दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य 8 सितंबर तक किया जाएगा। इसके बाद 11 सितंबर को पहली तथा 17 सितंबर को दूसरी मेरिट सूची जारी होगी। इनकी फीस 20 सितंबर तक जमा की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 16 अगस्त से शुरू हुई थी। जिसके तहत अब तक कॉलेजों में विभिन्न संकायों की निर्धारित सीटों पर दो से तीन गुना अधिक आवेदन आ चुके हैं। सबसे अधिक मारामारी कला व नॉन मेडिकल संकाय में दाखिले के लिए विद्यार्थियों में देखने को मिल रही है। नारनौल पीजी कॉलेज आवेदन के मामले में जिले में टॉप पर चल रहा है। यहां अब तक 5 हजार से अधिक आवेदन आ चुके है। इसमें कला संकाय ही ढाई हजार से अधिक आवेदन मिल हैं जबकि पीजी कॉलेज में यूजी कोर्स की कुल 1560 सीटें ही उपलब्ध है। वहीं छात्राओं में दाखिले के लिए महिला महाविद्यालय नारनौल पहल ीपसंद बन रहा है। यहां भी यूजी कोर्स की कुल 1280 सीटों के मुकाबले 2273 आवेदन आ चुके हैं।
विज्ञापन

दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने से दोबारा आवेदन आने शुरू हो गए हैं। कॉलेज में अभी तक कुल 2273 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। इनके दस्तावेजों की वेरिफिकेशन का कार्य तेजी से चल रहा है। यह कार्य 8 सितंबर तक चलेगा। इसके बाद 11 सितंबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। -डॉ.आरपी सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य महिला कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed