{"_id":"69f0ef778e9357fc860be564","slug":"monkey-capture-drive-intensifies-in-kanina-219-captured-so-far-narnol-news-c-203-1-mgh1004-126039-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज, अब तक 219 पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: कनीना में बंदरों को पकड़ने का अभियान तेज, अब तक 219 पकड़े
Tue, 28 Apr 2026 11:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:75- कनीना में पकड़े गए बंदर--संवाद
कनीना। क्षेत्र के लोगों को बंदरों के उत्पात से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका के अधिकारियों ने बंदर पकड़वाने का अभियान तेज कर दिया है। नवंबर 2025 से शुरू किए गए इस अभियान के तहत अब तक 219 बंदर पकड़े गए हैं।
नगर पालिका प्रधान डॉ. रिंपी कुमारी ने बताया कि बंदरों को पकड़ने के लिए 5.16 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इसके तहत कुल 400 बंदरों को पकड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक पकड़े गए सभी 219 बंदरों का पशु चिकित्सक की देखरेख में स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें सभी बंदर पूरी तरह स्वस्थ और फिट पाए गए।
पशु चिकित्सक की ओर से नगर पालिका कनीना को प्रमाण पत्र भी जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बंदरों को अनुबंधित कंपनी की ओर से सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाएगा, ताकि नगर क्षेत्र में आमजन को बंदरों से होने वाली परेशानी से राहत मिल सके।
विज्ञापन
अभियान के पहले चरण में बंदर मुख्य रूप से बाबा मोलड़नाथ मंदिर, हनुमान मंदिर, पुरानी नगर पालिका परिसर, उप नागरिक अस्पताल सहित कनीना के विभिन्न क्षेत्रों से पकड़े गए। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें, ताकि शहर को बंदरों की समस्या से मुक्त कर सुरक्षित और व्यवस्थित बनाया जा सके।