{"_id":"61880f5e732994138d448be6","slug":"mobile-medical-unit-ready-to-treat-the-needy-narnol-news-rtk6291796176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों के इलाज के लिए तैयार मोबाइल मेडिकल यूनिट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों के इलाज के लिए तैयार मोबाइल मेडिकल यूनिट
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस । संवाद
- फोटो : Narnol
सरकार लोगों को सरकारी अस्पतालों में बेहतर इलाज देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी कर रही है। इसी कड़ी में ग्रामीण व स्लम क्षेत्रों को घर में समीप स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके इस उद्देश्य से केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग को नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस बस भेजी है। जोकि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। इस एंबुलेंस बस में ब्लड, यूरेन सहित विभिन्न जांच से लेकर वेंटिलेटर तक की सुविधाएं है। इस प्रकार अब बाहरी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद लोगों को इलाज या जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्रों या अस्पताल के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इस एंबुलेंस में जांच से लेकर मरीज को दवाइयां तक दी जाएगी। मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस में चालक के साथ चिकित्सक, लैब तकनीशियन व फार्मासिस्ट रहेंगे। स्टाफ के लिए विभाग ने उच्च अधिकारियों को लिखा गया है।
नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट चलाने का स्वास्थ्य विभाग मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ उनके घर तक पहुंचाना है। ताकि कोई व्यक्ति इलाज से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल हेल्थ मिशन के तहत जिले में एक मोबाइल मेडिकल यूनिट एंबुलेंस बस शुरू की है। इसके माध्यम से स्लम एरिया के लोगों, ईट-भट्ठों पर काम करने वाले श्रमिक या बेघर प्रवासियों को चिकित्सीय एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएगा। यह यूनिट जरूरतमंद लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ-साथ उन्हें मुफ्त में दवा भी उपलब्ध कराएगी।
पहले से चल रही एक मोबाइल मेडिकल यूनिट
स्वास्थ्य विभाग पहले एक मोबाइल मेडिकल यूनिट चला रहा है। अब स्वास्थ्य विभाग को एक और नेशनलन मोबाइल मेडिकल यूनिट मिल गई है। जिससे अब और अधिक लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएगी। हालांकि नई यूनिट के संचालन के लिए कुछ कागजी कार्रवाई के साथ-साथ स्टाफ की जरूरत होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने पत्राचार शुरू कर दिया है। संभावना है कि आगामी दिनों में नई यूनिट भी संचालित हो जाएगा।
विज्ञापन
नई नेशनल मोबाइल मेडिकल यूनिट कुछ दिन पूर्व ही अस्पताल पहुुंची है। जिसके संचालन के लिए आवश्यक कागजी कार्रवाई की जा रही है। उनका प्रयास है कि जल्द से जल्द इसे शुरू किया जाए। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन नारनौल।