फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Minister of State inspected the National Highway near Mandi

राज्यमंत्री ने मांदी के पास नेशनल हाइवे का किया निरीक्षण

Sat, 30 Oct 2021 11:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Minister of State inspected the National Highway near Mandi
नारनौल। सामाजिक, न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने शनिवार को नेशनल हाईवे अथॉरिटी के जरनल मैनेजर रविश कुमार के साथ मांदी नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों ने राज्यमंत्री को बताया कि क्षेत्र की अधिकांश भूमि पर कुओं से पानी देकर फसल पैदा की जाती हैं।
विज्ञापन

इसलिए सड़क के इस पार से उस पार किसान को पाइप द्वारा पानी ले जाने के लिए सड़क के नीचे से बड़े पाइप नहीं होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। वहीं नारनौल-नांगल चौधरी रोड पर मांदी के पास से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर सर्विस मार्ग बनाए जाने की मांग की। जिस पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि निर्माणाधीन सड़क मार्ग के नीचे खेतों में पानी देने के लिए पाइप दिए जाएंगे, ताकि उन पाइपों में डालकर किसान अपना ट्यूबवेल का पानी इधर से उधर ले जा सके। साथ ही बताया कि सर्विस लेन के लिए विभाग के अधिकारियों से बातचीत हो चुकी है, जल्द ही सर्विस रोड का कार्य शुरू किया जाएगा। निर्माणाधीन पुल के पास बाक्स बनाने की ग्रामीणों की मांग पर राज्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed