फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Millet purchased 7935 bags of 198 farmers on second day of purchase

बुधवार को महेंद्रगढ़ अनाज मंडी 7935 बैग बाजरा खरीदा

Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Millet purchased 7935 bags of 198 farmers on second day of purchase
बाजरा खरीद के दूसरे दिन महेंद्रगढ़ मंडी में 198 किसानों का बाजरा खरीदा गया, जिसमें 7935 बैग बाजरा खरीदा गया। बाजरा खरीद की प्रक्रिया छह जनवरी तक पूरी की जाएगी। मंडी में अभी उठान की प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। बुधवार को सतनाली मंडी में खरीद नहीं हुई। लंबे अंतराल के बाद बचे हुए किसानों का बाजरा खरीदने का दूसरा शेड्यूल जारी किया गया है। इसमें 29 दिसंबर से 6 जनवरी तक खरीद की जाएगी। बुधवार को खरीद का दूसरा दिन था। महेंद्रगढ़ अनाज मंडी में खरीद के लिए 200 किसानों को मैसेज भेजे गए थे। जिसमें 198 किसान अपना बाजरा लेकर पहुंचे। इन किसानों से 7935 बैग बाजरा खरीदा गया। हैफेड के परचेजर संजीव कुमार ने बताया कि नियमों के अनुसार बाजरे की खरीद की जा रही है। किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बाजरा खरीद के लिए मुख्यालय से ही शेड्यूल जारी किया गया है। जिले में करीब 2300 किसान बाजरा बेचने से वंचित रह गए थे। सतनाली और कनीना में बुधवार को बाजरे की खरीद नहीं हुई।
विज्ञापन

सतनाली में 1500 बैग का उठान
सतनाली मंडी। सरकार द्वारा मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों की बाजरा खरीदने की शुरु की गई। प्रक्रिया के तहत पहले दिन सतनाली अनाज मंडी में 37 किसानों से 803.5 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई थी। बुधवार को शेड्यूल जारी नहीं होने से खरीद नहीं हुई। परचेजर हरपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को फिर से शुरू की गई बाजरा खरीद के पहले दिन 37 किसानों से 803.5 क्विंटल बाजरे क खरीद की गई। बुधवार को बाजरे के 1500 बैग का उठान करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed