फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meteorological Department's warning - cold will haunt till 18

मौसम विभाग की चेतावानी- 18 तक सताएगी ठंड

Thu, 13 Jan 2022 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Meteorological Department's warning - cold will haunt till 18
सतनाली सड़क मार्ग पर खेत में छाया कोहरा। - फोटो : Narnol
पिछले चार दिनों से महेंद्रगढ़ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा है तथा कड़ाके की सर्दी सितम ढा रही है। 11 जनवरी से न्यूनतम तापमान के साथ महेंद्रगढ़ में प्रदेशभर में सबसे अधिक ठंड पड़ रही है। न्यूनतम तापमान भी पिछले चार दिनों में 4.1 डिग्री से 4.8 डिग्री तक रहा है। सुबह के समय छाए घने कोहरे के कारण 12 बजे तक वाहन रेंगते नजर आए। वहीं दुकानदारों से लेकर आम आदमी गर्म कपड़ों में दिनभर लिपटे रहे। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन हुए लेकिन बादल छाए रहने से लोग भी दिनभर अलावा के सहारे रहे।
विज्ञापन

मौसम विभाग की चेतावनी 18 तक सताएगी ठंड
ग्रामीण कृषि मौसम सेवा जिला मौसम इकाई महेंद्रगढ़ के मौसम विशेष डॉ. दिवेश चौधरी ने बताया कि 14 से 18 जनवरी के बीच आमतौर पर मौसम खुश्क रहेगा। बीच-बीच में क्षेत्र के कुछ स्थानों पर आंशिक बदलवाई भी रहेगी। इस दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहने की संभावना है। मौसम भी परिवर्तनशील रहेगा।
विज्ञापन

कोहरे ने लगाई रफ्तार पर ब्रेक
सुबह के समय अधिक कोहरा होने के कारण दृश्यता भी महज 10 मीटर तक रही। स्टेट हाईवे से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। शहर के मुख्य सड़कों पर सुबह के समय कम ही भीड़ दिखाई दी। कड़ाके की ठंड के चलते लोग भी घरों से बाहर निकलने में परहेेज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन दिनों शहरवासियों को तेज सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले चार-पांच दिनों से दोपहर के बाद भी बादल छाए रहने से अधिक ठंड बढ़ गई है। वीरवार को भी दिनभर हल्की धूप छांव की स्थिति रही। लेकिन सर्द हवाओं के कारण हल्की धूप भी बेअसर नजर आई। दिन भर लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। वीरवार अधिकतम तापमान सामान्य 5.3 डिग्री से 0.8 डिग्री तक कम था।

 नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में आग जलाकर सर्दी से बचाव करते लोग।

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में आग जलाकर सर्दी से बचाव करते लोग।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed