फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meritorious students of government schools will be given coaching facility from class 9

अब सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले प्रतिभाशली विद्यार्थियों को 9वीं से दी जाएगी कोचिंग

Thu, 30 Jun 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students of government schools will be given coaching facility from class 9
नारनौल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले मेधावी छात्रों को भविष्य संवारने के लिए सरकार ने बुनियाद योजना शुरू की है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के मेधावी बच्चों को कक्षा 9वीं से एडवांस शिक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इस कोचिंग के जरिये अब गरीब विद्यार्थियों के डाक्टर और इंजीनियर बनने का सपना साकार हो सकेगा।
विज्ञापन

इस योजना को लेकर वीरवार को पंचकूला के इंद्रधनुष में अधिकारियों एक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों को इस योजना के बारे में बताया गया है। यह योजना प्रदेश के 51 स्कूलों में लागू की गई है। इनमें महेंद्रगढ़ जिले के दो स्कूल मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ एवं मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल को शामिल किया गया है। बुनियादी योजना के तहत दोनों ही स्कूलों में 45-45 सीटें निर्धारित की गई हैं। कोचिंग करने के इच्छुक विद्यार्थियों को 3 जुलाई से 18 जुलाई तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होगा।
विज्ञापन

बुनियाद योजना का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों में से कई मेधावी छात्र आर्थिक तौर पर सक्षम नहीं होते। इसके चलते वे उच्चस्तरीय अध्ययन नहीं कर पाते हैं। पढ़ाई में अच्छे होने के बावजूद भी उन्हें मजबूरन शिक्षा को बीच में ही रोकनी पड़ती है या फिर वे उच्च स्तर तक नहीं पहुंच पाते। अब इस योजना का लाभ लेकर मेधावी छात्र आईआईटी व नीट की परीक्षा की तैयारी निशुल्क कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
स्कूलों में कक्षा स्टूडियो किए तैयार
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल नारनौल और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल में बुनियाद योजना के तहत पढ़ाई के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 9वीं के विद्यार्थियों को सुबह 9 से 3 बजे तक ऑनलाइन कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। इन केंद्रों पर 45-45 बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है। ऑनलाइन पढ़ाई के लिए एलईडी, साउंड, इंटरनेट की व्यवस्था की गई है। बिजली जाने पर पढ़ाई बाधित न हो, इसके लिए डबल बैटरी इनवर्टर भी लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे, पंखे, ग्रीन बोर्ड, नोटिस बोर्ड की व्यवस्था भी की गई है।
-
बाक्स:
सप्ताह में चलेंगी तीन दिन कक्षाएं
कोचिंग की कक्षाएं सप्ताह में तीन चलेंगी तथा तीन दिन स्कूल की पढ़ाई करवाई जाएगी। ये कक्षाएं केंद्र पर ऑनलाइन छह घंटे चलेंगी। प्रति घंटे का एक पीरियड होगा। बच्चों की आशंका भी ऑनलाइन कक्षा के दौरान दूर की जाएगी।

वर्जन:
बुनियाद योजना के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। दोनों केंद्र तैयार कर दिए गए हैं। कोचिंग करने के इच्छुक विद्यार्थी 3 जुलाई से 18 जुलाई तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। - सुनील दत्त, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed