फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mercury reaches 42.5 degree Celsius, people are suffering due to heat

42.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचा पारा

Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Mercury reaches 42.5 degree Celsius, people are suffering due to heat
नारनौल। तापमान बढ़ने से फिर लोग गर्मी से परेशान हो उठे हैं। शनिवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पर था। वहीं न्यूनतम तापमान भी 29.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को जिला महेंद्रगढ़ के उत्तरी पूर्वी भाग पर मौजूद मौसम प्रणाली पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिला। जिसकी वजह से सतनाली, महेंद्रगढ़, कनीना और नांगल सिरोही, अटेली के अधिकतर स्थानों पर आंधी के साथ हल्की बारिश व बूंदाबांदी हुई थी लेकिन शनिवार को एक बार फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिला। हालांकि शनिवार सुबह बादल छाने के साथ तेज हवाएं चलीं। दोपहर बाद तेज धूप के साथ भीषण गर्मी का प्रकोप बन गया। शनिवार का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री बढ़कर 42.5 डिग्री पर पहुंचा गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 2.5 डिग्री बढ़कर 29.5 डिग्री सेल्सियस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed