फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Memorandum submitted to make Ateli a sub-division and Daungra Ahir a sub-tehsilMemorandum submitted to make Ateli a sub-division and Daungra Ahir a sub-tehsil

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली को उपमंडल व दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने को सौंपा ज्ञापन

Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to make Ateli a sub-division and Daungra Ahir a sub-tehsilMemorandum submitted to make Ateli a sub-division and Daungra Ahir a sub-tehsil
फोटो 08अटेली को उपमंडल की मांग को लेकर रीडर उषा को ज्ञापन सौंपते बसपा नेता अतरलाल। स्वय
मंडी अटेली। बसपा ने अटेली को तत्काल उपमंडल व दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने की मांग की है। इस संबंध में मंगलवार को बसपा प्रतिनिधिमंडल ने अटेली तहसील में पहुंचकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी व क्षेत्र पुर्नगठन कमेटी के अध्यक्ष विकास एवं पंचायत मंत्री कृषणपाल पंवार को प्रेषित ज्ञापन रीडर उषा को सौंपा है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व बसपा नेता अतरलाल ने किया। रीडर ने ज्ञापन को तत्काल राज्य सरकार को भेजने का भरोसा दिया है। इस मौके पर अतरलाल ने कहा कि अटेली तहसील उपमंडल बनने के सभी नियम, कायदे, कानून पूरे करती है। 54 गांवों पर आधारित बड़ी तहसील है। पुलिस स्टेशन है, यहां दो सरकारी काॅलेज व अनेक प्राइवेट काॅलेज हैं।
विज्ञापन

नजदीक मिर्जापुर गांव में हवाई पट्टी है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डा व कनेक्टिविटी से परिपूर्ण है। जनसंख्या व अन्य सभी नियम पूर्ण करती है। इसके बावजूद अटेली को उपमंडल व दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने में सरकार क्षेत्र के साथ भेदभाव कर रही है। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पार्टी जनता की आवाज को दबने नहीं देगी और जनवरी से उपमंडल की मांग को लेकर गांव स्तर से सत्याग्रह आंदोलन शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed