फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Meghalaya police found missing from malwara village then minor

मेघालय पुलिस को मालवाड़ा गांव से मिली गुमशुदा हुई दो नाबालिग

Wed, 08 Sep 2021 12:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Meghalaya police found missing from malwara village then minor
कनीना कोर्ट में खड़ी ने मेघालय पुलिस - फोटो : Narnol
मेघालय से लापता दो नाबालिग लड़कियों तथा एक महिला को पुलिस ने मालड़ा गांव में तलाश निकाला। तीनों को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस उनको अपने साथ लेकर मेघालय चली गई। वहीं, गांव के वेद प्रकाश ने बताया कि मंगलवार सुबह मेघालय पुलिस के लोग उसके घर से उसकी पत्नी तथा दो अन्य किशोरियों को अपने साथ लेकर चली गई। जबकि स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में किसी तरह की जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पांच गाड़ियों से मंगलवार की सुबह मेघालय पुलिस की एक टीम मालड़ा गांव पहुंची। टीम ने गांव निवासी वेद प्रकाश के घर से उसकी पत्नी तथा दो अन्य किशोरियों को बरामद किया। इसके बाद इन सभी के साथ वेदप्रकाश को अपने साथ कोर्ट ले गई। कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष इन लड़कियों तथा वेदप्रकाश की पत्नी को अपने साथ लेकर चली गई। जबकि वेद प्रकाश को एक पेट्रोल पंप पर छोड़ दिया। वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी पत्नी मेघालय राज्य की है। उसकी पत्नी के साथ ही वहीं की दो किशोरियां उसके साथ यहां आई थी। लड़कियों के नाबालिग होने की उसे कोई जानकारी नहीं है। वहीं, कनीना कोर्ट में किशोरियों को पेश करते समय मेघालय पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वेद प्रकाश के घर से बरामद दोनों किशोरियां नाबालिग हैं। मेघालय पुलिस के पास इनके परिजनों ने 31 जनवरी 2021 को दोनों किशोरियों के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। तलाश को दौरान दोनों लड़कियों को कनीना के गांव मालड़ा में वेदप्रकाश के घर से बरामद किया गया। इसके बाद कनीना कोर्ट में पेश कर उनको मेघालय ले जाने की अनुमति ली गई है।
विज्ञापन

वहीं मालड़ा निवासी वेद प्रकाश ने बताया कि उसकी शादी गांव के ही एक व्यक्ति ने 2012 में मेघालय निवासी एक महिला से करवाई थी। जिसके 3 बच्चे पहले से थे और एक लड़का यहां आने के बाद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed