{"_id":"66ae910ce6f7b891a60b77d4","slug":"meeting-on-5th-in-panchkula-regarding-pending-demands-of-hemsa-narnol-news-c-203-1-sroh1012-111221-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हेमसा की लंबित मांंगों को लेकर पंचकूला में बैठक पांच को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हेमसा की लंबित मांंगों को लेकर पंचकूला में बैठक पांच को
Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 04 Aug 2024 01:50 AM IST
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा से संबंधित हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर पांच अगस्त को माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला में निदेशक से बैठक आयोजित की जाएगी। हेमसा प्रदेश प्रेस प्रवक्ता सुजान मालड़ा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा निदेशालय पंचकूला की ओर से हेमसा के राज्य महासचिव को पत्र भेजकर हेमसा प्रतिनिधि मंडल को पांच अगस्त को बातचीत का निमंत्रण दिया है।
उन्होंने बताया कि निदेशक सेकेंडरी शिक्षा से लिपिकों की लंबित मांगों पर बहुत बार बैठकें हो चुकी है। लेकिन कर्मचारियों की किसी भी एक मांग का समाधान अब तक नही हुआ है। लिपिकों को समय पर पदोन्नति एवं एसीपी का लाभ नहीं मिल रहा। कर्मचारियों के सभी दस्तावेज एवं सृजित पद ऑनलाइन हैं। सरकार स्तर पर लिपिकों को सातवें वेतन आयोग के अनुसार मूल वेतन एक जनवरी 2016 से 35400, पुरानी पेंशन बहाली व अव्यवहारिक आन लाइन ट्रांसफर, संख्या के आधार पर नए पद सृजित करना, कैप्ट पोस्ट खोलना आदि मांगें सरकार स्तर की है। पांच अगस्त को माध्यमिक शिक्षा निदेशक से होने वाली बैठक में समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकलता है तो राज्य कमेटी की बैठक कर आगामी आंदोलन की घोषणा पंचकूला से ही की जाएगी।