फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Medical student from Narnaul told about the situation in Ukraine

यूक्रेन में संकट: मेडिकल छात्र बोला- हालात खराब, रोमानिया बोर्डर पर दस किलोमीटर जाम, स्थानीय लोग देश छोड़कर जा रहे

Sat, 26 Feb 2022 10:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल (हरियाणा)
प्रदीप शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नारनाैल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 26 Feb 2022 10:11 PM IST
सार

यूक्रेन के स्थानीय लोग देश छोड़कर रोमानिया जा रहे हैं। वहीं वतन लौटी छात्राओं ने कहा कि यूक्रेन के लोग अच्छे हैं अपने परिवार की चिंता छोड़कर विद्यार्थियों पर ध्यान दे रहे हैं।

विज्ञापन
Medical student from Narnaul told about the situation in Ukraine
यूक्रेन में बसों से सुरक्षित स्थानों पर जाते लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूक्रेन में हालात बहुत खराब है। वहां के राज्यों में रेड जोन घोषित किया हुआ है। सभी छात्र-छात्राएं एवं यहां के निवासी छोड़-छोड़कर जा रहे हैं। उसके परिजन भी काफी चिंतित हैं। हर घंटे माता-पिता तथा रिश्तेदार फोन कर हालचाल पूछ रहे हैं। यह कहना है यूक्रेन में रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे आदित्य वर्मा का।

विज्ञापन

 

छात्र का कहना है कि वह वह चेर्निवत्सि में तृतीय सेमेस्टर की पढ़ाई कर रहा है। यह एरिया रोमानिया बॉर्डर के पास है। वहीं छात्र ने बताया कि केंद्र सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है व एंबेसी बहुत सहयोग कर रही है। खाने-पीने की कोई दिक्कत नहीं है। रोमानिया से प्रतिदिन फ्लाइट विद्यार्थियों को लेकर जा रही है। 

विज्ञापन


हरियाणा के महेंद्रगढ़ के कई विद्यार्थी यूक्रेन के अलग-अलग स्थानों पर रह कर मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें तीन विद्यार्थी चेर्निवत्सि शहर के बीएसएनयू संस्थान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यह क्षेत्र रूस बॉर्डर के विपरीत दिशा में है। कनीना की छात्रा शिवानी एवं कविता युद्ध होने से एक रात पहले ही देश आ गई थी। छात्राओं ने बताया कि वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। शिक्षक एवं महिला शिक्षक अपने परिवार को छोड़कर विद्यार्थियों का ध्यान रख रही हैं। रात को भी ड्यूटियां दे रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रात कहा बीतेगी कोई जानकारी नहीं 
छात्र आदित्य वर्मा ने बताया कि आज शाम को वो बस से रोमानिया के लिए निकल जाएंगे। बॉर्डर पर चेकिंग चल रही है इस वजह से रोमानिया बॉर्डर पर काफी भीड़ होने की वजह से जाम लगा होने की सूचना मिल रही है। इस वजह से बस दस किलोमीटर पहले ही उतार सकती है। इतनी दूर सामान लेकर पैदल ही निकलना पड़ेगा। इसके बाद रोमानिया बॉर्डर से एयरपोर्ट जाएंगे। एयर पोर्ट से दिल्ली या मुंबई की फ्लाइट मिलेगी। उन्होंने बताया कि रात कहा बीतेगी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है लेकिन केंद्र सरकार अच्छा कार्य कर रही है। 


क्रोक परीक्षा की वजह से रूका
आदित्य वर्मा ने बताया कि जब एडवाइजरी जारी हुई तो उस समय वो नहीं जा सकते थे क्योंकि उनका क्रोक परीक्षा होनी थी। यह परीक्षा तृतीय एवं छठे सेमेस्टर के विद्यार्थियों को पास करनी होती है। इसके पास किए बिना अगले सेमेस्टर में नहीं बैठ सकते। इस वजह से वो नहीं आए। इस परीक्षा को पास किए बिना वो चतुर्थ सेमेस्टर में नहीं बैठ सकते थे। अब युद्ध होने की वजह से यह परीक्षा टल गई है। पिछले दो से तीन दिनों से ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो रही।


युद्ध का लग रहा था डर
एमबीबीएस की छात्रा शिवानी ने बताया कि वह चेर्निवत्सि में मेडिकल की पढ़ाई कर रही हैं। अभी वह चौथे सेमेस्टर में है। उसने बताया कि युद्ध के नाम से उन्हें बहुत डर लग रहा था। बाद में एंबेसी ने एडवाइजरी जारी कर दी थी कि जो विद्यार्थी जाना चाहे तो वह जा सकता है। उस समय हालात ठीक थे लेकिन कोई भी आदमी अपना देश नहीं छोड़ना चाहता था। 


ऐसी परिस्थितियों में भी वहां के शिक्षक विद्यार्थियों की देखरेख में लगे
कनीना निवासी कविता ने बताया कि वह भी चेर्निवत्सि में मेडिकल की पढ़ाई कर रही है और उसका प्रथम सेमेस्टर पूरा हुुआ है। यह क्षेत्र पश्चिम की ओर पड़ता है जो कि युद्ध वाले क्षेत्र के एकदम विपरीत है। उनका इलाका सुरक्षित था। परिजन काफी चिंतित थे। एडवाइजरी जारी हो गई थी। रात को निकलने नहीं दे रहे थे।

 

कॉलेज बंद हो गए थे। इसके बाद एंबेसी ने विद्यार्थियों को देश छोड़ने के लिए कहा तो वो 23 फरवरी को देश लौट आई। उनकी परीक्षा चल रही थी। एक पेपर हो भी चुका था। उसके बाद परीक्षा स्थगित कर दी है वहां के लोग बहुत अच्छे हैं। ऐसी परिस्थितियों में भी वहां के शिक्षक अपने बच्चों को छोड़कर विद्यार्थियों की देख रेख में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed