फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   medical

डेंगू और मलेरिया के लारवा की जांच के लिए पांच टीमें तैनात

Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
medical
फोटो नंबर 25- डिप्टी सिविल सर्जन डीके सैनी बच्चों के लारवा के सैंपल दिखाते हुए। - फोटो : Narnol
डेंगू और मलेरिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया। पहली बार पांच डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर की अलग से नियुक्ति हुई है। इसके अलावा सात अलग से टीमों को भी लगाया गया है, जो घरों में जाकर कूलर, एसी व टायर समेत अन्य की जांच कर रही है। जिससे मच्छरों के लारवा पैदा न हो सके। जनवरी से 12 जुलाई तक विभाग 164471 घरों का सर्वे कर चुका है। इसमें 1561 घरों में लारवा मिलने पर नोटिस जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी व डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. डीके सैनी ने बताया कि विभाग मच्छर जनित बीमारियों को लेकर सतर्क है। उन्होंने बताया कि चार दिन से बारिश नहीं हो रही है और तापमान व आद्रता के कारण मच्छर पैदा होने की संभावना अधिक है। डॉ. सैनी ने बताया कि इसी को ध्यान में सात टीमों को घरों की जांच करने का कार्य सौंपा गया है। एक टीम को 50 घरों की रोजाना जांच करनी है ताकि लारवा नष्ट किया जा सके। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान कई घरों में मच्छरों के लारवा मिले है। इसके अलावा डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर मच्छरों के लारवा को सैंपल के रुप में लेकर आ रहे हैं। जिससे इनके बारे में अधिक जानकारी जुटाई जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग ने डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकरों को पहली बार इस कार्य में अलग से लगाया है। डॉ. सैनी ने बताया कि सामान्य अस्पताल में डेंगू-मलेरिया के मरीजों के लिए अलग से व्यवस्था है।
विज्ञापन

मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य
सरकार ने महेंद्रगढ़ जिलेे को इस वित्तवर्ष में मलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए टीमों गांवों में जाकर लोगों को मलेरिया के बारे में लोगों को जागरूक कर रही है। जिससे मलेरिया मरीजों की समय से पहचान की जा सके। इसके लिए भी टीमें लोगों को इससे संबंधित पंपलेट समेत अन्य सामग्री दे रही है। इसके लिए अलग से भी कार्य योजना बनाकर कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे रहे सतर्क
जिला सामान्य अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश कुमार के अनुसार मलेरिया एक आम बीमारी है जो मलेरिया फैलाने वाले मच्छर के काटने से फैलती है। मलेरिया से बचने के लिए अपने घर आसपास पानी एकत्रित ना होने दे, खड़े हुए पानी में गाड़ियों का पुराना तेल डाले, सप्ताह में एक बार कूलरों का पानी साफ करें। घर में बनी पानी की टंकी को ढक्कन रखे मच्छरों को पनपने से रोककर ही मलेरिया से बचा जा सकता है।

जनवरी से 12 जुलाई तक सर्वे हुए घर- 164471
लार्वा मिले -1561 घरों में
नोटिस जारी-1561
ब्लड स्लाइड बनी-210918
मलेरिया व डेंगू के सीजन को देखते हुए संबंधित टीमें शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में घरों की जांच में जुट गई है। किसी भी व्यक्ति को बुखार की संभावना होने पर ब्लड जरूर जांच कराए। जिला अस्पताल में डेंगू व मलेरिया की जांच सुविधा उपलब्ध है।
-डॉ. संतलाल वर्मा, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed