{"_id":"6639532d92534f521603e4a4","slug":"medical-examination-of-driver-and-conductor-narnol-news-c-196-1-nnl1005-112080-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: चालक व परिचालक का किया गया मेडिकल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: चालक व परिचालक का किया गया मेडिकल परीक्षण
Tue, 07 May 2024 03:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 May 2024 03:31 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के जिला नागरिक अस्पताल में निजी स्कूल के बस चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान सोमवार को केवल 2 चालक-परिचालक मेडिकल के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। गौरतलब हैं कि कनीना हादसे के बाद प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए सभी निजी स्कूलों के चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण अनिवार्य कर दिया था। मेडिकल परीक्षण नागरिक अस्पताल नारनौल में गत 16 अप्रैल से लगातार जारी है।
चिकित्सा कार्यालय ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार को केवल 2 चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया गया। वहीं गत 16 अप्रैल से अब तक पिछले 18 दिनों में करीब 353 चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया जा चुका हैं। मेडिकल परीक्षण में आंखों की जांच, कान की जांच, उच्च रक्तचाप, शुगर एवं सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा हैं। मंगलवार को भी चालक-परिचालक का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। संवाद