जींद। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरकरामजी में स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों और स्कूली बच्चों ने विभिन्न गांवों में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को साफ-सफाई रखने और पानी जमा न होने देने का संदेश दिया।
ब्लॉक एजुकेटर महेंद्र सिंह तथा स्वास्थ्य सुपरवाइजर तेजवीर सिंह, विजेंद्र सिंह, मनोज कुमार और सुमन ने कहा कि डेंगू नियंत्रण में केवल स्वास्थ्य विभाग ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने बताया कि डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के समय काटता है। लोगों से अपील की गई कि कूलर, टायर और अन्य स्थानों पर पानी जमा न होने दें। संवाद