फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of dowry death

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप

Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of dowry death
नागरिक अस्पताल नारनौल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे मृतका के परिजन। संवाद - फोटो : Narnol
मोहल्ला गणेश कॉलोनी की रहने वाली विवाहित की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतका के परिजनों ने बेटी के ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने इसकी शिकायत महावीर चौकी पुलिस में दी है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को शव का नागरिक अस्पताल नारनौल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नांगल सिरोही निवासी सुभाष चंद ने बताया कि उसकी बेटी प्रियंका (24) की शादी 15 मार्च 2021 को मोहित निवासी चितौसा पुहानिया, तहसील बुहाना, राजस्थान हाल आबाद गणेश कॉलोनी नारनौल के साथ हुई थी। उसन बेटी की शादी में बलीनो कार, सोने-चांदी के आभूषण दिए थे, मगर उसके ससुर-सास, दामाद व देवर शादी से खुश नहीं थे। शादी में दिए गए सामान घटिया स्तर का कहकर बेटी को तंग करते थे। यह बात उसकी बेटी ने बताया तो वह अपने भतीजे के साथ गणेश कॉलोनी गया। वहां पर बेटी का सुसर शीशराम, सास सुमन, देवर राहुल व पति मोहित मिले। शीशराम ने कहा कि दहेज में घटिया सामान दिया है। उसका लड़का फौज में है। कम से कम क्रेटा व बलोनो गाड़ी के साथ पांच लाख रुपये नकद देने चाहिए थे। वहीं राहुल ने भी सोने की अंगूठी व चेन देने की बात कही। मोहित ने कह कि वह इस गाड़ी को नहीं रखेगा। क्रेटा गाड़ी दो या पांच लाख रुपये नकद। इस पर उसने कहा कि यह सब बेटी को बच्चा होने पर छुछक में देगा। दिवाली पर मोहित ने उसकी बेटी के साथ मारपीट की और तलाक देने की बात कही।
विज्ञापन

उसने कहा कि वह दोबारा से बेटी के घर गया तो उसके सामने ने बेटी को उसकी सास ने धक्का मारा और दामाद ने थप्पड़। यह देखकर वह बेटी को अपने घर नांगल सिरोही लेकर चला आया। नवंबर में शीशराम, राहुल, दामाद मोहित व उसका मामा अशोक उसके घर आए और गलती मानते हुए प्रियंका को ठीक से रखने की बात कही। अशोक ने अपनी जिम्मेदारी पर प्रियंका को भेजने के लिए कहा, जिस पर उसने बेटी को उसके घर भेज दिया। प्रियंका के ससुराल वाले उसे परेशान करना जारी रखा। 1 जनवरी को सायं करीब चार बजे अशोक का फोन आया कि उनकी बेटी पानी के हौद में पड़ी है। इसके बाद उसका भाई मनोज व भतीजा प्रवीन गाड़ी लेकर गए। उन्होेंने देखा कि प्रियंका को कमरे में लिटाया गया था। जबकी मोहित, राहुल, सुमन कमरे में थे। प्रियंका की हालत देखकर उन्होंने अस्पताल ले जाने की बात कही, लेकिन वे उसे अस्पताल लेकर नहीं गए। इस पर उसका भाई, भतीजा व मोहित प्रियंका को लेकर नागरिक अस्पताल गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग, क्रेटा गाड़ी व पांच लाख रुपये नकद देने की मांग पूरी नहीं होने के कारण ससुराल पक्ष ने षड्यंत्र कर उसकी बेटी की हत्या की है। पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed