{"_id":"67e83fbe9cb5ba8be60f88b4","slug":"market-committee-issued-notice-to-20-traders-to-remove-encroachment-from-grain-market-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116088-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी से अतिक्रमण हटाने के लिए मार्केट कमेटी ने 20 व्यापारियों को नोटिस दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी से अतिक्रमण हटाने के लिए मार्केट कमेटी ने 20 व्यापारियों को नोटिस दिया
Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:64- महेंद्रगढ़ अनाज मंडी--संवाद
महेंद्रगढ़। मार्केट कमेटी की ओर से अनाज मंडी के 20 दुकानदारों को अतिक्रमण व दुकानों के आगे लगे टीन शेड हटाने के लिए नोटिस दिया है। तीन दिन में अतिक्रमण नहीं हटाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
बुधवार को उपमंडल अधिकारी अनिल कुमार यादव ने अनाज मंडी का दौरा किया था। इस दौरान मंडी में अतिक्रमण के देखते हुए व्यापारियों से फड़ों को खाली करने व फड़ों के ऊपर लगाए गए टीन शेड को हटाने के आदेश दिए थे।
उपमंडल अधिकारी के दौरे के बाद मार्केट कमेटी की ओर से वीरवार को अनाज मंडी के 20 व्यापारियों को फड़ खाली करने व टीन शेड हटाने के लिए नोटिस दिए थे। इसके बाद व्यापारियों ने बैठक कर निर्णय लिया था कि फड़ों पर रखे सामान को व्यवस्थित तरीके से रखेंगे। साथ ही टीन शेड हटाने को लेकर हुए मंथन के बाद निर्णय लिया था कि मंडी में वर्षों से टीन शेड की मांग की जा रही है लेकिन मार्केट कमेटी की ओर से टीन शेड नहीं लगाए गए।
विज्ञापन
अनाज मंडी प्रधान बिजेंद्र यादव ने बताया कि महेंद्रगढ़ अनाज मंडी बहुत प्राचीन मंडी है लेकिन सुविधाओं के नाम पर मार्केट कमेटी कुछ नहीं कर रही है। टीन शेड के अभाव में बारिश आने की स्थिति में किसानों की उपज बचाना किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ऐसे में व्यापारी इन टीन शेडों का प्रयोग कर सकेंगे। मंडी में करीब 40 आढ़ती पंजीकृत हैं इनमें से अनेक खरीद का काम भी नहीं कर रहे हैं। व्यापारी मार्केट कमेटी व प्रशासन का हर संभव सहयोग करने को तैयार हैं।