फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Many students showed ripeness in BA final year result

बीए अंतिम वर्ष के परिणाम में अनेक विद्यार्थियों को दिखाया रिअपीयर

Thu, 07 Oct 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Many students showed ripeness in BA final year result
नारनौल। स्नातक कक्षाओं के बाद वीरवार से स्नातकोत्तर कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उच्चत्तर शिक्षा विभाग की ओर से 7 अक्तूबर से ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पोर्टल खोल दिया गया है।
विज्ञापन

जिस पर विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। मगर विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए बीए अंतिम वर्ष के परिणाम में अनेक विद्यार्थियों को कुछ विषयों में अंक के स्थान एडब्ल्यू (अवार्ड अवेटिंग) कर रिअपीयर दर्शाया गया है। ऐसे में विद्यार्थियों के समक्ष ऑनलाइन पंजीकरण की समस्या खड़ी हो गई है क्योंकि विभागीय गलती के कारण कहीं उन्हें दाखिले से वंचित न रहना पड़ जाए। हालांकि कॉलेज प्रबंधन 3-4 दिन में परिणाम ठीक होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बीए अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की रिअपीयर के परिणाम बढ़ाई चिंता
पीजी कक्षाओं में दाखिला प्रक्रिया वीरवार से शुरू हो गई, लेकिन बीएम अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के अंग्रेजी व कैमिस्ट्री विषय में अंक के स्थान पर एडब्ल्यू (अवार्ड अवेटिग) दिखाकर परिणाम में रिअपीयर दर्शाया गया है। महिला कॉलेज की लगभग सभी छात्राओं को अंग्रेजी व कैमिस्ट्री विषय में (अवार्ड अवेटिंग) दिखाकर रिअपीयर दर्शाया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य कॉलेजों में भी विद्यार्थियों का परिणाम ऐसा ही आया है। इस परिणाम ने विद्यार्थियों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बिना परिणाम के बाद वे दाखिले के लिए आवेदन भी नहीं कर सकते। वहीं अगर परिणाम जल्द ठीक नहीं हुआ तो कही वे दाखिले से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ये रहेगा शैड्यूल:
विभागीय आदेशानुसार पीजी कॉलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए 7 अक्तूबर से पोर्टल खोल दिया गया है। यहां विद्यार्थी 17 अक्तूबर तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।ऑनलाइन आवेदनों की जांच 11 से 19 अक्तूबर तक की जाएगी। 22 अक्तूबर को पहली मेरिट सूची जारी की जाएगी। जिसमें शामिल होने वाले विद्यार्थियों को 26 अक्तूबर तक दाखिला की फीस जमा करवाकर फीस की रसीद सहित अपने सभी दस्तावेजों की फोटो कॉपी संबंधित कॉलेजों में जमा करवानी होगी।
- पीजी में दाखिले की एक मेरिट सूची होगी जारी
पीजी कक्षाओं में दाखिले के लिए इस बार केवल एक ही मेरिट सूची जारी की जाएगी। प्रथम सूची के बाद रिक्त रहने वाले सीटों पर ओपन काउंसिलिंग के माध्यम से विद्यार्थियों के दाखिले किए जाएंगे। 28 अक्तूबर को होने वाली फिजिकल ओपन काउंसिलिंग में उन विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा जिन्होंने पोर्टल पर दाखिले के लिए आवेदन किया हुआ है और उनका पहली मेरिट सूची में नाम नहीं आ पाया। ओपन काउंसिलिंग के बाद भी अगर सीटें रिक्त रह जाती है तो कॉलेज प्रबंधन की अनुशंसा पर दाखिला पोर्टल खोलकर आवेदन मांगे जाएंगे।

- नारनौल पीजी कॉलेज में पीजी कक्षाओं में सीटों की संख्या
एमए अंग्रेजी-40
एमए हिंदी-40
एमएससी कंप्यूटर साइंस -40
एमएससी मैथमेटिक्स-40
एमएससी कैमेस्ट्री -40
एमएससी बॉटनी-20
एमएससी जूलोजी -20
एमएससी ज्योग्रॉफी -40
एमएससी जीयोलॉजी-10
एमकॉम-40
पीजीडीसीए-----------40
- महिला कॉलेज नारनौल सीटों की संख्या
एमएससी मैथमेटिक्स------40
एमए हिंदी----40
एमए अंग्रेजी------40
एमए पोलिटिकल साइंस-------40
- वर्जन
बीए अंतिम वर्ष के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की छात्राओं के एक-दो विषयों में अंक के स्थान पर अवार्ड अवेटिंग दिखाया गया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय अधिकारियों से बात कही गई है। संभावना है कि आगामी 3-4 दिन में परिणाम ठीक हो जाएगा। -डॉ. आरपी सिंह, कार्यवाहक प्राचार्य महिला कॉलेज नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed