{"_id":"68d433423b0f764048020fc3","slug":"many-issues-were-discussed-in-the-panchayat-samiti-meeting-narnol-news-c-196-1-nnl1005-130145-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पंचायत समिति की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
Wed, 24 Sep 2025 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 24 Sep 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
फोटो 13पंचायत समिति की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए। प्रवक्
सिहमा। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक समिति चेयरपर्सन अंजू यादव की अध्यक्षता में हुई।
बैठक में पिछली मीटिंग की कार्रवाई प्रस्तुत की गई। किए गए कार्यों की समीक्षा व ग्रांट से करवाए गए विकास पर चर्चा की गई। चेयरपर्सन अंजू ने कहा कि पंचायत समिति विभिन्न विकास कार्य करवा रही है। किसी गांव में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो वह बताए। उनका समाधान करवाया जाएगा।
अब पंचायतों में जनसंख्या के अनुसार रुपये भेजे जा रहे हैं। वहीं अब पूरे भारत में स्वच्छ पखवाड़ा चल रहा है। उन्होंने अपील की है कि समिति मेंबर भी अपने गांवों में इस पखवाड़े में हिस्सा लेकर एक साफ सुथरा गांव बनाने का संकल्प लेकर जाएं। बैठक में खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सचिन और पंचायत समिति सदस्य, रामनिवास, राजकुमार, दिनेश यादव, मीरा, मुनेश, वर्षा, रोहतास व फतेह सिंह आदि मौजूद रहे।