फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Maneka Sanjay Gandhi made aware about the protection of animals and birds

मेनका गांधी ने पशु-पक्षियों के बचाव को लेकर किया जागरूक

Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Maneka Sanjay Gandhi made aware about the protection of animals and birds
महेंद्रगढ़। पौधे, जानवर और इंसान अपने अस्तित्व को बचाए रखने के लिए एक दूसरे पर निर्भर हैं। इनमें से किसी एक की भी अनुपस्थिति प्रकृति में असंतुलन का कारण बन सकता है। इसलिए हमें पालतू जानवरों के साथ-साथ अन्य असहाय जीव जंतुओं व पशुओं का भी सहारा बनना चाहिए। ये बातें लोकसभा सांसद मेनका संजय गांधी ने वेबिनार के दौरान आरपीएस पशु चिकित्सा एवं विज्ञान कालेज बलाना के विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहीं।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा पूछे गए प्रश्नों के उत्तर भी दिए। उन्होंने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वे भारतीय पशु-पक्षियों को बढ़ावा दें। पृथ्वी पर जानवरों का अस्तित्व मानव जाति के विकास के बाद से है। हम अपने जीवन में जानवरों के महत्व को नकारा नहीं सकते। यह सच है कि वे एक लंबे समय से मनुष्यों के अस्तित्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान आरपीएस कॉलेज फाउंडर डायरेक्टर डॉ. ओपी यादव ने भी विद्यार्थियों को इस धरा के अन्य प्राणियों से प्रेम भाव रखते हुए उनकी सुरक्षा और बचाव के लिए आगे आने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी का मौसम है हमें अपने आसपास गली मोहल्लों में घूमने वाले असहाय पशुओं व पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज रजिस्ट्रार डॉ. देवेेद्र यादव, डीन डॉ. आरके चंदौलिया, डॉ. महेश कुमार यादव सहित कॉलेज के सभी विद्यार्थी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed