{"_id":"63e9cc4a1ac434c2d20a44d6","slug":"man-fell-on-road-was-dragged-for-100-meters-by-car-in-narnaul-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सड़क पार करते समय गिरा व्यक्ति, 100 मीटर तक घसीटकर ले गई तेज रफ्तार कार, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: सड़क पार करते समय गिरा व्यक्ति, 100 मीटर तक घसीटकर ले गई तेज रफ्तार कार, मौत
Mon, 13 Feb 2023 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 13 Feb 2023 11:06 AM IST
सार
नांगल चौधरी निवासी दीपक ने पुलिस में शिकायत दी कि उसने सिंघाणा रोड पर स्टील फैब्रिकेशन की दुकान की हुई है। वह शाम को महेंद्र की दुकान पर हुक्का पीने के लिए आया हुआ था। वह और राजकुमार दुकान के ऊपर हुक्का पी रहे थे। तभी उनके सामने हादसा हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नारनौल में सिंघाणा रोड पर सड़क पार करते समय गिरे व्यक्ति को पीछे से आ रही कार 100 मीटर दूर तक घसीटकर ले गई। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
नांगल चौधरी निवासी दीपक ने पुलिस में शिकायत दी कि उसने सिंघाणा रोड पर स्टील फैब्रिकेशन की दुकान की हुई है। वह शाम को महेंद्र की दुकान पर हुक्का पीने के लिए आया हुआ था। वह और राजकुमार दुकान के ऊपर हुक्का पी रहे थे। इस दौरान एक आदमी सड़क पार कर रहा था, लेकिन वह गिर गया। इसी दौरान पीछे से तेज गति से स्विफ्ट कार आई और सड़क पर गिरे हुए व्यक्ति को अपने साथ लगभग 100 मीटर तक घसीटकर ले गई। इसके चलते व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।