फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Man dies due to drowning in canal

नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत

Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Man dies due to drowning in canal
महेंद्रगढ़। क्षेत्र के गांव सुरजनवास में पैर फिसलकर नहर में गिरने से डूबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर शव का नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सुरजनवास निवासी सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार 6 बजे चचेरा भाई अमित अपने परिजनों को खेत में जाने की कहते हुए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने अमित को तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिला। शनिवार सुबह सूचना मिली कि अमित खेत के पास नहर में पड़ा हुआ है। परिजनों मौके पर जाकर देखा तो वह मृत पड़ा हुआ था। परिजनों ने अमित को नहर से निकाला। 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ पहुंचाया। पुलिस ने सुनील कुमार के ब्यान पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed