फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   man died in accident in narnaul

Narnaul: गोलगप्पे की रेहड़ी लगाने वाले युवक को पिकअप चालक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

Mon, 15 Apr 2024 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 12:05 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गहेली निवासी तिलक सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई रामनरेश अपने परिवार सहित कटला बाजार नांगल चौधरी में रहते हैं। दोनों भाई नांगल चौधरी बस स्टैंड के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। 

विज्ञापन
man died in accident in narnaul
मृतक नरेश - फोटो : संवाद

विस्तार

महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में एक गोल गप्पे की रेहड़ी लगाने वाले प्रवासी को पिकअप चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में मध्यप्रदेश के भिंड जिले के गहेली निवासी तिलक सिंह ने बताया कि वह और उसका भाई रामनरेश अपने परिवार सहित कटला बाजार नांगल चौधरी में रहते हैं। दोनों भाई नांगल चौधरी बस स्टैंड के पास गोलगप्पे की रेहड़ी लगाते हैं। 
विज्ञापन


रविवार देर शाम करीब साढे़ दस बजे वह कोटपुतली रोड की तरफ बाजार में जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि आर्मी कैंटीन के पास सड़क पर भीड़ लगी हुई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसके भाई रामनरेश अचेत हालात में पड़ा हुआ था। इस दौरान आसपास के लोगों ने बताया कि लापरवाही से चलाते हुए एक पिकअप चालक ने बाइक पर सवार उसके भाई को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed