{"_id":"6101a2ee8ebc3e586c0af0bf","slug":"mahesh-kumar-help-the-flood-victems-narnol-news-rtk6192621120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाहड़ा के महेश कुमार ने महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर क्षेत्र का बढ़ाया नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाहड़ा के महेश कुमार ने महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों की मदद कर क्षेत्र का बढ़ाया नाम
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाढ़ पीड़ितों का स्वास्थ्य की जांच करते गाहड़ा का महेश कुमार व अन्य।
- फोटो : Narnol
Link Copied
महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून क्षेत्र में भारी बरसात के कारण आई बाढ़ से वहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं तलहटी क्षेत्र के 30 से 40 गांव पूरी तरह डूब गए। नौसेना को जब राज्य सरकार ने सहायता के लिए बुलाया तो नौसेना के कुल 7 टीमें राहत कार्य करने के लिए पहुंची जिसमें 2 समुद्री कमांडो मारकोस, गाहड़ा के महेश कुमार और झज्जर के सोमवीर शामिल रहे। बाढ़ पीड़ितों को लगातार 4 दिन तक खाना, दवाइयां, स्वच्छ पानी आदि उपलब्ध कराया। भारतीय नौसेना ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर इनका हौसला बढ़ाया। महेश कुमार ने फोन पर सूचना देकर बताया कि महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले के चिपलून क्षेत्र में आई भयंकर बाढ़ के बाद भारतीय नौसेना बचाओ राहत कार्य में जुट गई जिसमें टीम का एक हिस्सा कमाल उमेश कुमार भी थे। उन्होंने बताया कि रात को दो बजे निरंतर राहत कार्य में जुड़े रहे, लोगों ने छतों पर बैठकर भोजन और पानी की राह देख रहे थे। भारतीय सेना के समुद्री कमांडो उनके लिए किसी फरिश्ते से कम नहीं थे। उन दो दिन बाद जब बाढ़ का पानी कम हुआ तो लोगों को राशन पानी के साथ-साथ चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाई गई। महेश की बहादुरी के फोटो इंडियन नेवी ने इंस्टाग्राम, ट्विटर और वेबसाइट पर अपडेट कर उनका हौसला बढ़ाया है। गांव के सरपंच राजू इंदौरा, बालमुकुंद शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, ज्ञानी, मनेंद्र शर्मा, मंजीत यादव, बंटी पंच, पूर्व बार प्रधान हरिश गाहड़ा सहित अन्य लोगों ने महेश की इस बहादुरी पर गर्व किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।