{"_id":"6410ae2471115eeec2092026","slug":"mahendragarh-was-the-hottest-348-degree-celsius-temperature-narnol-news-c-17-1-93499-2023-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म, 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ रहा सबसे गर्म, 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान
Tue, 14 Mar 2023 10:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 14 Mar 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। जिसकी वजह से गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में महेंद्रगढ़ सबसे गर्म स्थान रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार जल्द ही मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है।
राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च महीने की शुरुआत से ही मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। वर्तमान समय में संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसकी वजह से गर्मी धीरे धीरे अपने रंग दिखाने लगी है। 16 मार्च को एक नया मध्यम आकार का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने जा रहा है जो अरब सागर दक्षिणी पश्चिमी और बंगाल की खाड़ी की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। जिसके नतीजन सशक्त मौसम प्रणाली बनने से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराव से उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा एनसीआर दिल्ली, उत्तर प्रदेश के साथ भारत के अधिकतर हिस्सों में 16 से 21 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की और तेज गति से हवाएं चलने की और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावनाएं बन रही है।
भारतीय मौसम विभाग ने संपूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 50-60 हिस्सों में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिलेगा। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 34.8 डिग्री सेल्सियस और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन महेंद्रगढ़ का रहा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 16.0 डिग्री सेल्सियस और 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। आने वाले दो दिनों तक हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और उसके बाद दिन के तापमान में गिरावट और रात्रि तापमान में हल्की बढ़त दर्ज होगी।