फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Mahendragarh closed for the second time in 28th day for district headquarters, Chakka jam

जिला मुख्यालय के लिए 28वें दिन दूसरी बार महेंद्रगढ़ बंद, चक्का जाम भी करेंगे

Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mahendragarh closed for the second time in 28th day for district headquarters, Chakka jam
जिला मुख्यालय के लिए मंगलवार को 28वें दिन में दूसरी बार महेंद्रगढ़ बंद रहेगा। आंदोलनकारियों ने एलान किया है कि वे चक्का जाम भी करेंगे। बार एसोसिएशन ने शहर के चारों ओर नाके लगाकर रास्ते बंद करने की रणनीति बनाई है। नारनौल से महेंद्रगढ़, रेवाड़ी से महेंद्रगढ़, दादरी से महेंद्रगढ़ मार्ग पर वाहनों को रोकने की योजना है। जिसमें महेंद्रगढ़ शहर के कैंची मोड़ तथा माजरा चुंगी पर प्रदर्शन होगा। गांव के लोगों को महेंद्रगढ़ शहर तक लाने के लिए निजी स्कूलों की बसों को लगाया गया है। महेंद्रगढ़ के सभी निजी स्कूलों को बंद रखने का भी एलान हुआ है। एसपी चंद्रमोहन ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रिजर्व पुलिस को अलग-अलग स्थानों पर लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को अधिवक्ताओं ने बाजारों में मार्च पास्ट निकाल कर व्यापारियों से चक्का जाम, बंद में हिस्सा लेने का अनुरोध किया। जिला मुख्यालय के लिए महेंद्रगढ़ शहर को दूसरी बार बंद किया जा रहा है। इससे पहले 14 दिसंबर को बाजार बंद कर प्रदर्शन किया गया था। जिसमें निजी स्कूल, सब्जी मंडी भी बंद रहे थे। गांवों के लिए लोगों को शहर तक लाने के लिए बार एसोसिएशन ने 100 स्कूल बसों की व्यवस्था का दावा किया है। बसें अलग-अलग गांवों में भेजी जाएंगी। बार एसोसिएशन ने सतनाली और कनीना आदि गांवों के लिए भी बसों की व्यवस्था की गई है। सुबह निर्धारित समय पर बसें गांवों में पहुंच जाएंगी। बार प्रधान अजीत यादव ने कहा जिला मुख्यालय के लिए मंगलवार को सड़कों पर उतरेंगे। सोमवार को शहर में मार्च पास्ट किया है। जिसके माध्यम से व्यापारियों को जागरूक किया है। पंपफ्लैट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जिला मुख्यालय का हक लेकर रहेंगे।
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने दिया समर्थन
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने भी जिला मुख्यालय के आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। एसोसिएशन के ब्लॉक प्रधान प्रमोद शास्त्री ने कहा हम इस मांग के लिए समर्थन दे रहे हैं। मंगलवार को महेंद्रगढ़ खंड के सभी प्राइवेट स्कूल बंद रहेंगे। मुख्यालय की जायज मांग को पूरा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
कहीं पर भी कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। हमने पुलिस अधिकारियों की ड्यूूटी लगा दी है। महेंद्रगढ़ सिटी, महेंद्रगढ़ सदर, कनीना थाना प्रभारियों की ड्यूटी लगा गई है। सड़कों पर जरूरत के अनुसार पुुलिस बल तैनात रहेगा। अलग-अलग जगह वीडियोग्राफी कराई जाएगी। कानून तोड़ने वालों पर कार्रवाई होगी।

चंद्रमोहन, पुलिस अधीक्षक, महेंद्रगढ़
वर्जन
मैंने अधिवक्ताओं से पहले भी बातचीत की थी। उनकी मांग को प्रदेश सरकार तक पहुंचाया जा चुका है। कानून व्यवस्था को बाधित करना पूरी तरह से गलत है। अपनी बात को जायज तरीके से उठाना चाहिए। किसी को परेशानी नहीं देनी चाहिए। पूरी स्थिति पर निगरानी रखेंगे। लॉ एंड आर्डर को बिगड़ने नहीं देंगे।
अजय कुमार, उपायुक्त, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed