फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Made aware for the prevention of pink worm

किसानों को गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए जागरूक किया

Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Made aware for the prevention of pink worm
मंडी अटेली। कृषि विभाग की ओर से गांव नांगल में कपास फसल में गुलाबी सुंडी की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। एडीओ अटेली डॉ. वीर कुमार ने किसानों को गुलाबी सुंडी की पहचान के साथ-साथ उसके उपचार के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

गुलाबी सुंडी से कपास के फूल गुलाब की तरह फिरकी नुमा बंद दिखाई देने लगते हैं। इसकी रोकथाम हेतु किसान भाइयों को निर्देश दिए कि जब कपास फसल 60 दिन की हो तो उसमें नीम का तेल 5 एमएल प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करें। जब कपास फसल 60 से 121 दिन की हो जाए तो प्रोफेनोफॉस 50 ई. सी. (500 एमएल से 800 एमएल) या क्लोरो पायरीफास 20 ई.सी.(500 एमएल) 150 से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिडक़ाव करें। जब कपास फसल 121 दिन से ऊपर की हो जाए तो उसमें डेल्टामथ्रीन 2.8 ई. सी. (200 एमएल) या अल्फा मेथ्रिन 10 ई.सी. (100 से 125 एम एल) 175 लीटर से 200 लीटर पानी के हिसाब से छिडक़ाव करें। इस मौके पर कृषि विभाग से डॉ. देवेंद्र कुमार, डॉ. राजकुमार, कृष्ण कुमार, ग्यारसीलाल, राजेश कुमार, भूपेंद्र, रामेश्वर, सतवीर व ईश्वर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed