फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   locust party attacked for the third time in seven days

सात दिन में तीसरी बार टिड्डी दल का हमला सतर्कता से नहीं रुक पाया, राजस्थान चला गया

Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
locust party attacked for the third time in seven days
राजस्थान की ओर से आए टिड्डी दल का वीरवार को महेंद्रगढ़ जिले में तीसरा हमला हुआ। इससे पहले 26 और 30 जून को भी जिले में टिड्डी दल का हमला हो चुका है। तीनों ही बार जिला प्रशासन व किसानों की सजगता से टिड्डी दल जिले में नहीं रुक पाया। शाम तक यह दल राजस्थान की तरफ चला गया। उपायुक्त आरके सिंह वीरवार को दिन भर कृषि विभाग के अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे। दल करीब तीन किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ाई में चल रहा था। हालांकि राजस्थान में दोनों एक साथ हो गए।
विज्ञापन

कृषि उपनिदेशक डॉ. जसविंदर सिंह सैनी ने बताया कि टिड्डी दल का एक समूह राजस्थान की ओर से आकर निंबी व चिंडालिया साइड से होते हुए बापडोली व हाजीपुर से नारनौल को क्रॉस करके नांगल चौधरी व निजामपुर खंड की ओर चला गया। उसके बाद राजस्थान में प्रवेश कर गया। वहीं दूसरा ग्रुप निजामपुर खंड के दंचौली साइड से आया था। यह समूह निजामपुर के आसपास पवेरा व सरेली के आसपास घूमता रहा और शाम तक दल राजस्थान की तरफ चला गया। इस संबंध में कृषि विभाग के अधिकारियों ने राजस्थान के अधिकारियों को भी पहले ही सूचित कर दिया था ताकि रात होने के बाद वहां पर राजस्थान कृषि विभाग के अधिकारी उन पर दवाई का छिड़काव करके उन्हें वहीं पर नष्ट कर सकें।
विज्ञापन

डॉ. सिंह ने बताया कि हाल में राजस्थान से हुई बारिश के बाद टिड्डी के प्रजनन के कारण संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि किसानों की सतर्कता से कम नुकसान हुआ है। वहीं इस बार टिड्डी दल नसीबपुर गांव से नारनौल शहर होते हुए नांगल चौधरी से राजस्थान में प्रवेश कर गया। लोगों ने ठोल, थाली, डीजे और पटाखे बजाकर टिड्डियों को भगाया। सिंह ने बताया कि जिले में दो टिड्डी दल अलग-अलग जगहों से जिले में प्रवेश किया। दोनों करीब तीन किलोमीटर लंबा और दो किलोमीटर चौड़ाई में चल रहा था। हालांकि राजस्थान में छह किलोमीटर लंबा और तीन किलोमीटर चौड़ाई में हो गया था। जिले में करीब छह दर्जन गांवों से होकर गुजरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया का रहा सकारात्मक रोल : डॉ. हरपाल
सहायक पौधा संरक्षण अधिकारी हरपाल सिंह यादव ने बताया कि टिड्डी दल के बारे में जिले के किसानों को हर पल की जानकारी दी जा रही है। जिला के सभी कृषि अधिकारी किसानों का ग्रुप बनाकर उन्हें अलर्ट करते रहे। उन्होंने बताया कि तकनीकी के इस दौर में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा रोल है। इसी सोशल मीडिया के कारण तीन बार जिले में टिड्डी दल का हमला नाकाम हुआ है। किसानों को हम सही समय पर सूचना दे पा रहे हैं। सोशल मीडिया का इस मामले में बहुत बड़ा फायदा हो रहा है। सूचना मिलते ही किसान अपने अपने खेतों में पहुंचकर विभिन्न यंत्रों से शोर करके इनको भगाने में कामयाब रहे हैं। सही समय पर सही सूचना मिलना ही सबसे बड़ी ताकत होती है। इस संबंध में सोशल मीडिया का बहुत बड़ा सकारात्मक रोल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed