फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Lock found hanging at Madhogarh PHC

Mahendragarh-Narnaul News: माधोगढ़ पीएचसी पर रात्रि को लटका मिला ताला

Wed, 07 Jun 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Jun 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Lock found hanging at Madhogarh PHC
पीएचसी माधोगढ़ के बाहर रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण।
सतनाली। सोमवार की रात्रि को माधोगढ़ पीएचसी पर ताला लटका और कर्मचारियों को बाहर बैठा देखने के बाद सुबह ग्रामीणों ने तालाबंदी कर रोष प्रकट किया। लगभग एक घंटा तालाबंदी रहने के बाद सीएमओ रमेशचंद्र आर्य ने मौके पर पहुंचकर आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने ताला खोला। साथ ही सीएमओ के निर्देश पर एसएमओ मनीष यादव ने वहां पर रात्रि के लिए स्टाफ तैनात कर दिया तथा एक स्टाफ नर्स से नोटिस देकर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

गांव के सरपंच रामपाल लांबा ने बताया कि पीएचसी माधोगढ़ के नीचे कई गांव आते हैं। सरकार ने डिलिवरी के लिए 24 घंटे अस्पताल खुलने रहने के आदेश दिए हुए हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम से अस्पताल के गेट पर ताला लटका हुआ था और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, एंबुलेंस ड्राइवर और गार्ड बाहर बैठे हुए थे। जब वहां से गुज रहे ग्रामीणों ने अस्पताल पर ताला लटका और कर्मचारियों को बाहर बैठा देखा। जब ग्रामीणों ने उनसे बाहर बैठे रहने का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि स्टाफ नर्स अस्पताल को ताला लगाकर चली गई है और वो बाहर बैठकर ड्यूटी कर रहे हैं। इसके बाद रात लगभग साढ़े आठ बजे एंबुलेंस ड्राइवरों ने चिकित्सकों को फोन आदि कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी से चाबी मंगवाई और ताला खोला। ग्रामीणों ने रात को अस्पताल को लेकर चर्चा की और सुबह ताला बंदी का करने का निर्णय लिया। सुबह ग्रामीणों ने 9:30 से 10:30 बजे तक ताला बंदी कर रोष प्रकट किया। सूचना पाकर मौके पर सतनाली पुलिस थाना प्रभारी मूलचंद तंवर मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास भी किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। कुछ समय बाद सिविल सर्जन रमेशचंद्र आर्य और एसएमओ मनीष यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर ताला खुलवाया।
विज्ञापन

सुबह आधा घंटा देरी से पहुंचा स्टाफ:
सरपंच रामपाल लांबा ने बताया कि सुबह भी स्टाफ समय पर नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि सुबह अस्पताल खुलने का समय 9 बजे का है लेकिन मंगलवार को स्टाफ 9:30 बजे पहुंचा। उन्होंने बताया कि स्टाफ की कमी के चलते रोगियों को काफी परेशानी हो रही है। इसके अलावा अस्पताल में दवाइयों की कमी भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्टाफ की स्थिति:
माधोगढ़ पीएचसी में एमओ के दो पद स्वीकृत हैं इनमें एक एमओ छुट्टी लेकर पीजी कोर्स करने गया है जबकि दूसरा ऑन ड्यूटी है। एक पद डेंटल का स्वीकृत है जोकि भरा हुआ है। एनएचएम के तहत तीन स्टाफ नर्स के पद स्वीकृत हैं इनमें एक पद खाली है। नियमित स्टाफ नर्स के दो पद स्वीकृत हैं और दोनों पद ही खाली हैं।
रात को रहती है एक स्टाफ नर्स की ड्यूटी
एसएमओ डॉ. मनीष यादव ने बताया कि 24 घंटे डिलिवरी की सुविधा के चलते अस्पताल रात को खुला रहता है। उन्होंने बताया कि शाम को एक स्टाफ नर्स ड्यूटी देकर चली गई थी। इस वजह से यह दिक्कत हो गई है। सिविल सर्जन के आदेश पर पीएचसी इंचार्ज को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है और रात के लिए स्टाफ नर्स की ड्यूटी तैनात कर दी गई है।


हमारे पास स्टाफ की कमी है। दो दिन पहले एक स्टाफ नर्स का तबादला हो गया था। एक स्टाफ नर्स 24 घंटे काम नहीं कर सकती थी इसलिए वह छुट्टी पर चली गई थी। शाम 6 बजे से आठ बजे तक ही ताला बंद रहा, इसके बाद हमने ताला खुलवा दिया था। -डॉ. रीना, इंचार्ज, पीएचसी, माधोगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed