{"_id":"654934b5d8e9ea48300f9e24","slug":"listened-to-the-problems-of-ex-servicemen-in-echs-neerpur-narnol-news-c-196-1-nnl1004-6184-2023-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ईसीएचएस नीरपुर में पूर्व सैनिकों की सुनीं समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ईसीएचएस नीरपुर में पूर्व सैनिकों की सुनीं समस्या
Tue, 07 Nov 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। बीते दिनों नीरपुर ईसीएचएस में पूर्व सैनिक के साथ मारपीट का मामला गर्माता जा रहा है। ईसीएचएस नीरपुर पर सोमवार को जयपुर कमांड से कर्नल जे बोस पहुंचे। उन्होंने पूर्व सैनिकों से समस्याओं के बारे में पूछताछ की। इसके बाद टीम ने पूर्व नौसेना अधिकारी मंगतेश से भी बातचीत की। इसके अलावा टीम ने पूर्व सैनिकों से नीरपुर आने-जाने में समस्या, दवा आदि के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान हाेशियार नाम के पूर्व सैनिक ने पुरानी कचहरी नारनौल के पास 8 कमरों का घर देने की बात कही, ताकि नीरपुर ईसीएचएस आने जाने में पूर्व सैनिकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों के पास भेज दी है। बीते 3-4 दिन पहले पूर्व सैनिक जगदीश सिंह के साथ मारपीट व बदतमीजी का मामला सामने आया था। वहीं सप्ताह भर पहले भी नौसेना के पूर्व ऑफिसर ने भी मारपीट व बदतमीजी करने की पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद यह मामला दिल्ली तक पहुंच गया। दिल्ली मुख्यालय के आदेश पर जयपुर कमांड ऑफिस से टीम सोमवार को ईसीएचएस नीरपुर पहुंची और पूर्व सैनिकों से विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की।